{"_id":"65d827ade9ba4e78370d1277","slug":"maharashtra-karanja-washim-bjp-mla-rajendra-patni-passed-away-latest-news-update-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karanja Washim: महाराष्ट्र में भाजपा विधायक राजेंद्र पाटनी का निधन, लंबे समय से बीमार चल रहे थे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karanja Washim: महाराष्ट्र में भाजपा विधायक राजेंद्र पाटनी का निधन, लंबे समय से बीमार चल रहे थे
Fri, 23 Feb 2024 10:35 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 23 Feb 2024 10:35 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA Rajendra Patni
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और करांजा सीट से विधायक राजेंद्र पाटनी का निधन हो गया है। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने शुक्रवार सुबह अंतिम सांस ली। उनके निधन पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शोक जताया।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया कि अत्यंत दुखद समाचार है कि विधानसभा में मेरे सहयोगी राजेंद्र पाटनी का आज निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से बीमारी से जूझ रहे थे। हम सभी को उम्मीद थी कि वे इस संकट से बाहर आ जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
उन्होंने लिखा, 'भाजपा ने ग्रामीण मुद्दों की जानकारी रखने वाला एक जन प्रतिनिधि खो दिया है। पश्चिम विदर्भ की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहते थे। उनकी कोशिश थी कि सिंचाई की समस्या का समाधान होना चाहिए। उनका निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति है। मैं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस दुखद अवसर पर हम उनके परिवार का दुख साझा करते हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।'
विज्ञापन
पीएम मोदी ने भी जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा विधायक राजेंद्र पाटनी के निधन से दुख हुआ। वह कई सामुदायिक सेवा पहलों में सबसे आगे थे और लोगों के लिए एक प्रभावी आवाज थे। साथ ही उन्होंने पार्टी को मजबूत करने में सराहनीय भूमिका निभाई। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं।