फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Kalidas Kolambkar resigns from Congress party and post of MLA will join BJP on 31st July

महाराष्ट्र: कांग्रेस विधायक कालिदास कोलंबकर ने पार्टी और विधायक पद छोड़ा, भाजपा में होंगे शामिल

Mon, 29 Jul 2019 05:12 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 29 Jul 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Kalidas Kolambkar resigns from Congress party and post of MLA will join BJP on 31st July
कालिदास कोलंबकर - फोटो : ANI
महाराष्ट्र में कांग्रेस विधायक कालिदास कोलंबकर ने पार्टी और विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया। वह 31 जुलाई को भाजपा में शामिल होंगे। 
विज्ञापन





गौरतलब है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने रविवार को दावा किया कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपना पाला बदलने के लिए कांग्रेस और राकांपा के कम से कम 50 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। 
विज्ञापन


महाजन का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के कई नेता हाल ही में पार्टी छोड़ चुके हैं। महाजन ने कहा, कांग्रेस और राकांपा के करीब 50 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अध्यक्ष शरद पवार ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार महाराष्ट्र में चुनाव से पहले अपनी शक्ति का दुरुपयोग कर रही है। सरकार उन नेताओं पर दबाव डाल रही है जो भाजपा में शामिल होने के इच्छुक नहीं हैं। यह हर जगह हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed