{"_id":"6077a1228ebc3e8d3155f5fe","slug":"maharashtra-janta-curfew-penalise-violators-shut-shops-not-following-covid-19-norms-cm-uddhav-thackeray-coronavirus-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कर्फ्यू: सीएम ठाकरे ने कलेक्टरों को दिए कड़े निर्देश, कहा- जो नियम तोड़े, दंडित करें, सील कर दें दुकानें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना कर्फ्यू: सीएम ठाकरे ने कलेक्टरों को दिए कड़े निर्देश, कहा- जो नियम तोड़े, दंडित करें, सील कर दें दुकानें
Thu, 15 Apr 2021 07:42 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Thu, 15 Apr 2021 07:42 AM IST
सार
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए बुधवार रात से 15 दिनों का कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया है। मिनी लॉकडाउन लगाने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जिला कलेक्टरों को सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए बुधवार रात से 15 दिनों का कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया है। मिनी लॉकडाउन लगाने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जिला कलेक्टरों को सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो नियमों का उल्लंघन करें, उसे दंडित करें। अगर कोई दुकान दिशानिर्देशों का उल्लंघन करती है, तो उसे तत्काल प्रभाव से सील किया जाए।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव सरकार ने कोरोना पर काबू पाने के लिए बुधवार यानी 14 अप्रैल रात आठ बजे से 15 दिनों का राज्यव्यापी कोरोना कर्फ्यू (मिनी लॉकडाउन) लगा दिया गया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार शााम को मंत्रियों, संभागीय आयुक्तों, जिला कलेक्टरों, नगर निगम आयुक्तों और पुलिस अधिकारियों के साथ कोरोना की स्थिति पर समीक्षा करने के लिए बैठक की। मुख्यमंत्री ठाकरे ने इस दौरान अधिकारियों को सख्ती बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे लोग कोरोना कर्फ्यू को कड़ाई से पालन कराएं। अगर कोई कर्फ्यू दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते पाया जाता है, तो उसे दंडित करें। जिन दुकानों को कर्फ्यू के दौरान खोलने की अनुमति दी गई है, उनकी निगरानी करें और अगर वे लोग कर्फ्यू दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते पाए जाते हैं, तो जुर्माना लगाएं और तत्काल प्रभाव से दुकानों को सील कर दें।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि अब कोरोना पर काबू पाने के लिए उद्धव ठाकरे जिला कलेक्टरों को फैसले लेने के लिए पूरी छूट दे दी है और जहां जरूरत है, वहां संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जा सकता है। पूरे राज्य में कोरोना कर्फ्यू बुधवार से लग चुका है, लेकिन और सख्ती दिखाते हुए संपूर्ण लॉकडाउन का फैसला लिया जा सकता है।
बता दें कि महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 58,952 नए मामले सामने आए और 278 लोगों की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए मामलों के सामने आने के साथ राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 35,78,160 हो गई, जबकि अब तक कुल 58,804 लोगों की महामारी से मौत हो चुकी है।