{"_id":"62b9752aa8c1185db63d8346","slug":"maharashtra-it-professional-held-for-repeatedly-raping-colleague-in-pune","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: पुणे में आईटी पेशेवर ने महिला सहकर्मी को घर बुलाया, शराब पिलाई और फिर किया वह सब कुछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: पुणे में आईटी पेशेवर ने महिला सहकर्मी को घर बुलाया, शराब पिलाई और फिर किया वह सब कुछ
Mon, 27 Jun 2022 02:45 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 27 Jun 2022 02:45 PM IST
सार
घटना पुणे के हिंजवाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के बावधान इलाके में हुई। आरोपी ने अपनी अधीनस्थ महिलाकर्मी को खाने के लिए घर बुलाया और फिर उसे जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पुणे में 31 साल के एक आईटी पेशेवर को अपनी सहकर्मी के साथ दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उसने अपनी महिला सहयोगी को घर बुलाया और शराब पिलाने के बाद हवस का शिकार बनाया।
विज्ञापन
घटना पुणे के हिंजवाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के बावधान इलाके में हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना छह जून की है। आरोपी ने अपनी अधीनस्थ महिलाकर्मी को खाने के लिए घर बुलाया और फिर उसे जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोबारा बुलाया
पुलिस के अनुसार आरोपी ने 6 जून की साजिश का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 जून को उसे फिर से अपने घर बुलाया और फिर से बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी ने युवती को 25 जून को फिर अपने घर आने के लिए मजबूर किया तो पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भादंवि की धारा 376 (दुष्कर्म), 354 (यौन उत्पीड़न) और 327 (नशीले पदार्थ से हानि पहुंचाना) के तहत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन