{"_id":"616eefe10c794e1d2763dc24","slug":"maharashtra-husband-sets-house-on-fire-after-quarrel-with-wife-10-neighboring-houses-also-destroyed","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: पत्नी से झगड़े के बाद पति ने घर को लगाई आग, पड़ोस के 10 घर भी स्वाहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: पत्नी से झगड़े के बाद पति ने घर को लगाई आग, पड़ोस के 10 घर भी स्वाहा
Tue, 19 Oct 2021 09:48 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 19 Oct 2021 09:48 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, संजय पाटिल का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी पल्लवी से झगड़ा हो गया था। गुस्से में संजय ने घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में पति-पत्नी के झगड़े का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस दंपति के झगड़े ने ऐसा विकराल रूप ले लिया कि इसका खामियाजा पड़ोस के लोगों को भी भुगतना पड़ा। पत्नी से झगड़े के बाद गुस्साए पति ने अपने घर में आग लगा दी। इस आग ने पड़ोस के 10 घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
मामला महाराष्ट्र के मजगांव गांव का है। पुलिस के मुताबिक, संजय पाटिल का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी पल्लवी से झगड़ा हो गया था। कुछ ही देर में मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस बीच गुस्से में आकर संजय ने घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। देखते ही देखते इस आग ने विकराल रूप ले लिया और न सिर्फ संजय के घर बल्कि पड़ोस के 10 घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इसमें करोड़ों का नुकसान हुआ है। हालांकि इस घटना में किसी की जान नहीं गई। समय रहते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि घटना के बाद पड़ोसियों ने संजय को पकड़कर उसे जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पल्लवी ने भी संजय के खिलाफ मारपीट और घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन