फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Home Minister Dilip Walse Patil says he has tested COVID19 positive with mild symptoms

मुंबई: महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल हुए कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों से की जांच कराने की अपील

Thu, 28 Oct 2021 09:36 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 28 Oct 2021 09:36 AM IST
सार

महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी दिलीप वालसे पाटिल ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से दी है।

विज्ञापन
Maharashtra Home Minister Dilip Walse Patil says he has tested  COVID19 positive with mild symptoms
दिलीप वालसे पाटिल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी दिलीप वालसे पाटिल ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि हल्के लक्षणों का अनुभव करने के बाद मैंने COVID-19 का परीक्षण कराने का फैसला किया। मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी हालत स्थिर है और मैं अपने डॉक्टर की सलाह का पालन कर रहा हूं। मैं नागपुर और अमरावती दौरे और अन्य कार्यक्रमों के दौरान मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि वे अपना परीक्षण करवाएं।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विगाग के एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 1,485 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,06,536 हो गई थी और संक्रमण से 38 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,40,098 हो गई थी। राज्य में अभी 19,480 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से 1,72,600 घरों में पृथक-वास में हैं और 933 लोग केंद्रों में हैं।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में मेडिकल कॉलेज में कोरोना के 10 मरीज मिलने से हड़कंप
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के 10 स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक साथ इतनी संख्या में स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने से हड़कंप मच गया। फिलहाल इन सभी को होम आइसोलेट किया गया है। साथ ही ये जिन-जिन के संपर्क में आए थे, उन सभी का डिटेल निकालकर कोरोना की जांच की जा रही है। कोविड-19 प्रभारी डॉक्टर ने पॉजिटिव आने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर डराने लगा कोरोना
देश में कोरोना संक्रमण के कारण मृतकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 16,156  नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 733 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा भारत में अब कोरोना के 1,60,989 सक्रिय मरीज बचे हैं जो कि 143 दिनों में सबसे कम है। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,56,386 हो गई है और कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3,42,31,809 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed