फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra home minister Anil Deshmukh said to railway Avoid politics over mumbai local trains

महाराष्ट्र : गृह मंत्री देशमुख ने रेलवे से कहा, मुंबई लोकल ट्रेनों के संबंध में राजनीति करने से बचें

Fri, 30 Oct 2020 06:58 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Fri, 30 Oct 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
maharashtra home minister Anil Deshmukh said to railway Avoid politics over mumbai local trains
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख - फोटो : ANI

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पिछले सात महीनों से लोकट ट्रेन में आम लोगों को सफर की इजाजत नहीं है। इससे परेशान करीब 60 लाख लोग महाराष्ट्र सरकार और रेलवे की लड़ाई में पिस रहे हैं। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को कहा कि आम लोगों को लोकल ट्रेन सेवा मुहैया कराने के लिए रेलवे प्रशासन को राजनीति को बीच में लाए बिना महाराष्ट्र सरकार के सहयोग करना चाहिए।

विज्ञापन

गृह मंत्री देशमुख ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने आम यात्रियों के लिहाज से समय-सारिणियों का प्रस्ताव दिया है। रेलवे प्रशासन को इसके अनुसार महाराष्ट्र सरकार का सहयोग करना चाहिए। अगर रेलवे बेहतर ढंग से सहयोग करे, तो लोगों को असुविधाएं नहीं होंगी। इसलिए रेलवे प्रशासन को इसमें राजनीति को बीच में लाए बिना सरकार का सहयोग करना चाहिए ताकि आम यात्री ट्रेन सेवा का लाभ उठा सकते हैं। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को रेलवे को प्रस्ताव दिया था कि मुंबई की लोकल ट्रेनों में आम लोगों को भी अब यात्रा की अनुमति दी जानी चाहिए। फिलहाल, यह सेवा कोविड-19 के मद्देनजर सिर्फ अनिवार्य सेवा से जुड़े कर्मचारियों और चुनिंदा समूहों के लोगों के लिए उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ने प्रस्ताव पर उदासीनता दिखाई 
रेलवे प्राधिकारियों ने इस पर एक तरह से उदासीनता दर्शाते हुए गुरुवार को कहा कि सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए सामान्य दिनों के मुकाबले अब सिर्फ 25 फीसदी से थोड़े ही ज्यादा यात्री सफर कर सकते हैं। बता दें कि मुंबई की ‘जीवनरेखा’ कही जाने वाली मुंबई उपनगरीय लोकल ट्रेनों में कोविड-19 महामारी से पहले रोजाना करीब 80 लाख यात्री सफर करते थे।


महाराष्ट्र सरकार ने यह प्रस्ताव दिया
सरकार ने रेलवे प्राधिकारियों के समक्ष प्रस्ताव रखा है कि मुंबई की लोकल ट्रेनों में कम भीड़-भाड़ वाले घंटों में आम यात्रियों को यात्रा की मंजूरी दी जाए। रेलवे को लिखे पत्र में राज्य सरकार ने सलाह दी है कि वैध टिकट रखने वाले किसी भी व्यक्ति को सुबह में 7:30 बजे तक इसके बाद 11 बजे से शाम चार बजे तक और फिर रात आठ बजे से दिन की समाप्ति तक यात्रा की मंजूरी दी जाए। वहीं सुबह आठ बजे से 10:30 बजे और फिर शाम पांच बजे से 7:30 बजे तक अनिवार्य सेवाओं से जुड़े कर्मी यात्रा करें और प्रत्येक घंटे महिलाओं के लिए आरक्षित ट्रेनें चलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed