{"_id":"5f89d417d1aecd08dc2db24f","slug":"maharashtra-heavy-rain-batters-solapur-pune-and-sangli-28-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में भारी बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, 28 लोगों की जान गई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में भारी बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, 28 लोगों की जान गई
Fri, 16 Oct 2020 10:51 PM IST
दीप्ति मिश्रा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई़
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई़
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:51 PM IST
सार
- बारिश और बाढ़ से 2,319 मकान क्षतिग्रस्त
- 21,292 लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा
विज्ञापन
Mumbai Rain
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में मानसून वापसी की बारिश ने भारी तबाही मचाई है। बीते तीन-चार दिन से जारी मूसलाधार बारिश के चलते कई लोगों की जान जा चुकी है और करीब 500 मवेशियों की भी मौत हो गई है। वहीं करीब पांच लाख हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें नष्ट होने की खबर है।
विज्ञापन
पुणे संभाग और पश्चिम महाराष्ट्र में बारिश का सबसे ज्यादा असर हुआ है। इसके अलावा मराठवाड़ा व विदर्भ के कई जिलों में बारिश से हाहाकार मच गया है। एक अधिकारी के अनुसार, पुणे संभाग में अबतक 28 लोगों की वर्षाजनित घटनाओं में मौत हो चुकी है और उनमें सबसे अधिक प्रभावित सोलापुर जिले के हैं।
विज्ञापन
30 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया :
पश्चिम महाराष्ट्र में पुणे, सांगली और सतारा भी प्रभावित हुए हैं। भारी वर्षा के कारण मवेशियों की भी मौत हुई है। बारिश के दौरान 379 बड़े मवेशी और 134 छोटे मवेशियों की जान चली गई। भारी वर्षा के चलते 21,292 लोगों को घर-बार छोड़ना पड़ा और वे सड़कों एवं घरों में कीचड़ भरे होने एवं बाढ़ की पानी में वस्तुओं के बह जाने की वजह से तत्काल नहीं लौट पाए। वहीं बारिश और बाढ़ से 2,319 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। अब तक करीब 30 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
केंद्र से वर्षा प्रभावित किसानों के लिए मदद मांगी : मंत्री
महाराष्ट्र के राहत व पुनर्वास मंत्री विजय बडेट्टीवार ने कहा कि भारी वर्षा और बाढ़ के कारण फसलों का बड़ा नुकसान हुआ है। धान की फसल पानी में डूब गई है। लोग अपनी आजीविका का स्रोत गंवा चुके हैं। केंद्र सरकार से ऐसे किसानों को मुआवजा देने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि बंगाल की खाड़ी में 14-15 अक्तूबर को गहरे दबाव का क्षेत्र बनने के कारण वर्षा होने से पुणे संभाग के किसानों को विशेष तौर पर फसलों का भारी नुकसान हुआ है।
सरकार को बाढ़ पीड़ितों की नहीं बॉलीवुड की चिंता : शेलार
महाराष्ट्र में बारिश से छाए संकट के बीच भाजपा ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके पुत्र पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे पर निशाना साधा है। भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री आशिष शेलार ने उद्धव को अहंकारी राजा और आदित्य को विलासी पुत्र की उपमा देते हुए उपहास उड़ाया है। शेलार ने कहा कि राज्य में बारिश से बेघर हुए परिवार, नष्ट हुई फसलों और बेजुबान जानवरों की नहीं बल्कि उन्हें यह चिंता है कि बॉलीवुड को कैसे बचाया जाए।