{"_id":"5ec4c7d58ebc3ee53242076d","slug":"maharashtra-heavy-fire-in-akola-oil-factory-no-casualties-reported","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: अकोला स्थित तेल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: अकोला स्थित तेल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
Wed, 20 May 2020 11:32 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, अकोला
पीटीआई, अकोला
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 20 May 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के अकोला जिले में मंगलवार रात तेल की एक फैक्ट्री में आग लगने से पूरा परिसर जलकर खाक हो गया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात को करीब आठ बजे यहां महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) इलाके में स्थित एक निजी ईकाई में आग लग गई। उन्होंने बताया कि इन्वर्टरों और ऑटोमोबाइल में इस्तेमाल किया जाने वाला तेल इस फैक्ट्री में बनता है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग में परिसरों में रखा तेल और अन्य सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया।
विज्ञापन
एमआईडीसी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।