फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Hearing in Supreme Court on July 11 against Shinde's appointment as CM

Maharashtra: शिंदे को सीएम बनाए जाने के खिलाफ 11 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, शिवसेना ने राज्यपाल के आदेश को दी है चुनौती 

Fri, 08 Jul 2022 12:30 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 08 Jul 2022 12:30 PM IST
सार

11 जुलाई को महाराष्ट्र मामले पर सुनवाई से पहले शिवसेना के उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दाखिल की है। महासचिव सुभाष देसाई की याचिका में शिंदे को सरकार बनाने का आमंत्रण देने के राज्यपाल के फैसले को चुनौती दी गई है।

विज्ञापन
Maharashtra: Hearing in Supreme Court on July 11 against Shinde's appointment as CM
Supreme Court - फोटो : ANI

विस्तार

उच्चतम न्यायालय ने एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाए जाने के विरोध में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले धड़े द्वारा दायर याचिका पर 11 जुलाई को सुनवाई करने पर सहमति जतायी है। न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी और न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी की अवकाशकालीन पीठ ने शुक्रवार को कहा कि याचिका को 11 जुलाई को उचित पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, 11 जुलाई को महाराष्ट्र मामले पर सुनवाई से पहले शिवसेना के उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दाखिल की है। महासचिव सुभाष देसाई की याचिका में शिंदे को सरकार बनाने का आमंत्रण देने के राज्यपाल के फैसले को चुनौती दी गई है। स्पीकर के निर्वाचन और विश्वासमत की प्रक्रिया को भी गलत बताया गया है। 
विज्ञापन


शिवसेना नेता सुभाष देसाई की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत ने कहा कि वे अन्य लंबित याचिकाओं के साथ नयी याचिका को सूचीबद्ध करने की अपील कर रहे हैं, जिन पर 11 जुलाई को सुनवाई होनी है। कामत ने कहा, 'हम एकनाथ शिंदे की मुख्यमंत्री के तौर पर नियुक्ति को चुनौती दे रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को हाल में वरिष्ठ नेता शिंदे की अगुवाई में विधायकों की बगावत का सामना करना पड़ा। पार्टी के अधिकतर विधायकों ने शिंदे का पक्ष लिया, जिससे महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई। ठाकरे ने 29 जून को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और उसके एक दिन बाद शिंदे ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed