{"_id":"6392f8727cd6872cfa738f45","slug":"maharashtra-guv-remarks-on-shivaji-maharaj-chhatrapati-udayanraje-bhonsle-wants-pm-modi-attention-on-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवाजी महाराज पर विवादित टिप्पणी: प्रधानमंत्री से मिले उदयनराजे भोसले, बोले- पीएम को मामले की गंभीरता का एहसास","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिवाजी महाराज पर विवादित टिप्पणी: प्रधानमंत्री से मिले उदयनराजे भोसले, बोले- पीएम को मामले की गंभीरता का एहसास
Fri, 09 Dec 2022 02:36 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Fri, 09 Dec 2022 02:36 PM IST
सार
शिवाजी महाराज के वंशज उदयनराजे भोसले ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र के लोगों में रोष है, क्योंकि वह सभी के लिए आदर्श हैं।
विज्ञापन
Chhatrapati Udayanraje Bhonsle
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा सांसद और शिवाजी महाराज के वंशज छत्रपति उदयनराजे भोसले ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और मराठा यौद्धा पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की विवादास्पद टिप्पणी का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मीडियो से बात करते हुए उदयनराजे ने कहा कि 23 नवंबर को हमने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था और आज भी आधिकारिक पत्राचार किया गया है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के संबंध में एक पत्र राष्ट्रपति सचिवालय से गृह मंत्री कार्यालय को भेजा गया है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र के लोगों में रोष है, क्योंकि वह सभी के लिए आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को मामले की गंभीरता का एहसास है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने बुलाई थी बैठक
उदयनराजे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने खुद बैठक बुलाई थी। उन्होंने महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के राज्यसभा सांसदों को बुलाया था। वह पार्टी के संबंध में कुछ बिंदु साझा करना चाहते थे कि पार्टी को कैसे आगे बढ़ाया जाए।
कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद पर उन्होंने कहा कि जब महाजन समिति की स्थापना हुई थी, तो यह तय किया गया था कि भाषा के आधार पर राज्यों का विभाजन होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार को इस मुद्दे पर कर्नाटक और महाराष्ट्र के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक करनी चाहिए।