फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra govt will pay compensation beyond NDRF norms to rain-hit farmers: Shinde

Maharashtra: सीएम एकनाथ शिंदे का बड़ा एलान, बारिश से प्रभावित किसानों को NDRF के मानदंडों से अधिक देंगे मुआवजा

Wed, 04 Sep 2024 09:15 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 04 Sep 2024 09:15 PM IST
सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लातूर जिले की उदगीर तहसील में बारिश के बाद फसलों को हुए नुकसान का निरीक्षण किया और प्रभावित किसानों से उनके खेतों में बातचीत की।

विज्ञापन
Maharashtra govt will pay compensation beyond NDRF norms to rain-hit farmers: Shinde
सीएम एकनाथ शिंदे का बड़ा एलान - फोटो : X / @mieknathshinde

विस्तार

महाराष्ट्र के लातूर जिले के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ी घोषणा की, उन्होंने मराठवाड़ा क्षेत्र में बारिश के कारण बर्बाद हुई फसलों को एनडीआरएफ के मानदंडों से अधिक मुआवजा देने का आश्वासन दिया। सीएम शिंदे ने पत्रकारों से कहा, राज्य सरकार राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की तरफ से निर्धारित मानदंडों से भी अधिक संभव मुआवजा देगी।
विज्ञापन


जल्द से जल्द मुआवजा देने की कोशिश
इस दौरान सीएम एकनाथ शिंदे ने प्रभावित किसानों के लिए राज्य सरकार के समर्थन पर जोर दिया। वहीं डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि फसलों के लिए पंचनामा या क्षति आकलन करने में तेजी लाई जाएगी ताकि जल्द से जल्द मुआवजा दिया जा सके। 
विज्ञापन


नांदेड़ जिले में सबसे अधिक प्रकृति का प्रकोप
अधिकारियों की तरफ से किए गए प्राथमिक आकलन के अनुसार, पिछले तीन दिनों में मराठवाड़ा में बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम दस लोगों की जान चली गई। मूसलाधार बारिश ने सात जिलों में लगभग 11.67 लाख हेक्टेयर भूमि पर फसलों को नुकसान पहुंचाया, जिसमें नांदेड़ में प्रकृति के प्रकोप का सबसे अधिक प्रभाव देखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महायुति सरकार पर निशाना साध रही विपक्ष
दरअसल राज्य की महायुति सरकार को मराठवाड़ा समेत राज्य के अन्य जिलों में बारिश के बाद फसल क्षति के आकलन में देरी करने के लिए विपक्ष की आलोचना का सामना करना पड़ा। इससे पहले आज ही शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने जालना जिले के अंबडगांव में किसानों के बारिश से प्रभावित खेतों का दौरा किया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed