फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra govt mulls opening Mumbai local train services for all

मुंबई में आम लोगों के फिर लिए चलेगी लोकल ट्रेन, महाराष्ट्र सरकार ने रेलवे को लिखा पत्र

Wed, 28 Oct 2020 10:45 PM IST
मुकेश कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 28 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra govt mulls opening Mumbai local train services for all
मुंबई की लोकल ट्रेन - फोटो : पीटीआई

कोरोना महामारी के चलते बीते सात महीने से बंद मुंबई की जीवनरेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेनों को फिर से शुरू करने की कवायद शुरू हो गई है। महाराष्ट्र सरकार ने लोकल ट्रेन को आमलोगों के लिए शुरू करने के बारे में मध्य व पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार ने रेलवे को लिखा है कि यात्रियों के लिए गैर-पीक घंटों में यात्रा की अनुमति दी जाए। सरकार की ओर से तीन स्लॉट सुझाए गए हैं, जिसमें आवश्यक सेवाओं से संबंधित लोगों के लिए और हर घंटे एक महिला विशेष ट्रेन के लिए दो स्लॉट प्रस्तावित किए हैं।
विज्ञापन



गौरतलब है कि मुंबई लोकल आम जनता के लिए बंद है। सिर्फ आवश्यक सेवाओं में यात्रियों को मुंबई लोकल में यात्रा की अनुमित है। इस महीने मुंबई के डब्बावालों, विदेशी दूतावास और उच्च आयोग के कर्मचारियों को आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों के लिए लोकल ट्रेन में सफर करने की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही महिलाओं को भी यात्रा की इजाजत दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य रेलवे का आया सकारात्मक जवाब
महाराष्ट्र सरकार के पत्र पर मध्य रेलवे की ओर से सकारात्मक जवाब आया है। मध्य रेलवे ने ट्वीट किया है कि कोरोना संकट के मद्देनजर समाजिक दूरी के नियम के पालन के साथ उपनगरीय रेल सेवाओं की फेरियां बढ़ाने के लिए रेलवे सदैव तत्पर है। लोकल ट्रेन में सभी लोग यात्रा कर सके, इसके लिए प्रभावी योजनाएं तैयार की जा रही है। इस संबंध में राज्य सरकार के साथ हम सतत संपर्क में हैं। जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed