फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra govt likely to decide on imposing fresh lockdown due to covid-19

कोरोना: महाराष्ट्र में हालात बद से बदतर, आज से प्रदेश में लागू हो सकता है लॉकडाउन

Fri, 02 Apr 2021 09:14 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 02 Apr 2021 09:14 AM IST
सार

  • महाराष्ट्र में कोरोना पर काबू पाने की कवायद
  • पिछले अक्तूबर के बाद 1 अप्रैल को सबसे ज्यादा केस
  • पूणे शहर बना कोरोना का केंद्र

विज्ञापन
Maharashtra govt likely to decide on imposing fresh lockdown due to covid-19
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र में कोरोना महामारी ने एक बार फिर खौफनाक रूप धारण कर लिया है। राज्य में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। गुरुवार को मुंबई में कोरोना के 8 हजार नए मामलों के साथ महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 43 हजार नए मामले आ चुके हैं। महामारी की शुरुआत के बाद से राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश मे संक्रमितों की संख्या 28 लाख 56 हजार के पार हो गई है। जबकि 1 अप्रैल को 249 और मरीजों की मौत हो गई। इस तरह , पिछले साल अक्तूबर के बाद से एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। संक्रमण से राज्य में अब तक कुल 54,898 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

सरकार लॉकडाउन का एलान कर सकती 
राज्य में कोरोना से बदतर हो रहे हालात को देखते हुए राज्य सरकार लॉकडाउन लगाने का एलान कर सकती है। कैबिनेट सचिव राज्यों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के बाद राज्य सरकार लॉकडाउन लगाने पर विचार कर सकती है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अधिकारियों को लॉकडाउन लगाने के लिए तैयार रहने को कहा है।  हालांकि प्रदेश के कई जिलों में नाइट कर्फ्यू और आंशिक प्रतिबंध लागू है। लेकिन कोरोना पर काबू नहीं पाया जा रहा है। 
विज्ञापन

62 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका
महाराष्ट्र का पुणे शहर पूरे देश में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित है। यहां की स्थिति विस्फोटक होती जा रही है।  महाराष्ट्र सरकार ने बताया कि राज्य में अब तक 62,45,860 लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीके की खुराक दी गई है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक बुधवार को 2,16,211 लोगों को टीके की खुराक दी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीका लेने वालों में 10,00,918 स्वास्थ्यकर्मी थे, जिन्हें पहली खुराक दी गई। वहीं, 4,79,298 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई। इसी तरह अग्रिम मोर्चे के 8,78,535 कर्मियों को पहली खुराक और 2,64,659 को दूसरी खुराक दी गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed