फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari said that our country is making amazing progress

संभल: महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी बोले- देश कर रहा अद्भुत प्रगति, पीएम मोदी ने दी नई शिक्षा नीति

Mon, 28 Nov 2022 05:11 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल/मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल/मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 28 Nov 2022 05:11 AM IST
सार

राज्यपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती ने देश को एक से एक बड़ी हस्ती और प्रधानमंत्री दिए हैं। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह तो जनता के लिए ही समर्पित हैं।

विज्ञापन
Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari said that our country is making amazing progress
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि हमारा देश अद्भुत प्रगति कर रहा है। आजादी के बाद 75 सालों में पहली बार ऐसा होगा, जब शिक्षा में संस्कार भी जोड़े जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने जो नई शिक्षा नीति दी है, उसमें देश के महान संतों, क्रांतिकारियों, आंदोलनकारियों के बारे में युवा पीढ़ी को बताया जाएगा। इसमें इतिहास के साथ डिजिटल इंडिया का सपना साकार होगा। रविवार को वह पवांसा स्थित पंडित रामप्रसाद शर्मा जनता कृषक इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती ने देश को एक से एक बड़ी हस्ती और प्रधानमंत्री दिए हैं। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह तो जनता के लिए ही समर्पित हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि मोबाइल फोन की लत न लगने दें। इसका प्रयोग ज्ञान पाने के लिए किया जाए। शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने अपने संबोधन की शुरुआत मंत्रोच्चार से की। पुस्तक पावन पवांसा का उल्लेख करते हुए कहा कि उसमें पवांसा के जौहर का जिक्र है, जिसके लिए यह क्षेत्र हमेशा जाना जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने के प्रयास जरूर सफल होंगे। 
विज्ञापन


प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने यूपी के शैक्षिक विकास की चर्चा करते हुए कहा कि विद्यालय से लेकर लाइब्रेरी तक की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है। सरकार ने शिक्षा को पहले से काफी बेहतर बनाया है। कॉलेज के प्रबंधक राजुल माहेश्वरी ने विद्यार्थियों से ज्ञानवान बनने का आह्वान किया। कहा कि ज्ञान ऐसी संपत्ति है जो समय के साथ बढ़ती है और बांटने से भी बढ़ती है। लिहाजा नया सीखने और पढ़ने के लिए हमेशा आगे रहना चाहिए। विद्यालय के अध्यक्ष जयपाल सिंह व्यस्त ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि बच्चे कड़ी मेहनत करें और विद्यालय और समाज के साथ ही देश का नाम भी रोशन करें। इस अवसर पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed