फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Government will give reservation quota to Dhangar community

महाराष्ट्र : मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का एलान, धनगर समाज को भी आरक्षण देगी सरकार

Tue, 03 Mar 2020 03:20 AM IST
गौरव पाण्डेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 03 Mar 2020 03:20 AM IST
सार

सोमवार को विधान परिषद में धनगर समाज के आरक्षण के मामले में जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के चलते विधान परिषद सभापति रामराजे नाईक निंबालकर को सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी।

विज्ञापन
Maharashtra Government will give reservation quota to Dhangar community
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

विस्तार

महाराष्ट्र में वर्षों से प्रलंबित धनगर (गड़रिया) समाज की ओर से की जा रही आरक्षण की मांग पर सरकार ने बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को विधान परिषद में घोषणा की कि अन्य समाज की तरह धनगर समाज को भी आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि इस संबंध में जरूरत पड़ी तो सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाएगा और केंद्र सरकार से भी चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन


सोमवार को विधान परिषद में धनगर समाज के आरक्षण के मामले में जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के चलते विधान परिषद सभापति रामराजे नाईक निंबालकर को सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। भाजपा के विधायक आदिवासी विकास मंत्री केसी पाडवी से इसको लेकर जवाब मांगा। वहीं, महाविकास आघाड़ी के विधायकों ने धनगर समाज को आरक्षण से दूर रखने के लिए पूर्ववर्ती फडणवीस सरकार को जिम्मेदार ठहराया। 
विज्ञापन


सत्तापक्ष के विधायकों ने सवाल किया कि बीते पांच साल सत्ता में रहने के दौरान भाजपा ने क्या किया। कांग्रेस के शरद रणपिसे और एनसीपी के नेता व समाजिक न्यायमंत्री धनंजय मुंडे ने कहा कि भाजपा धनगर समाज के लोगों को शिक्षा और रोजगार में आरक्षण देने में विफल रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भाजपा विधायक विनायक मेटे ने कहा कि महाविकास आघाड़ी सरकार के तीन महीने हो चुके हैं इसलिए वह ऊपरी सदन को सूचित करें कि धनगर समाज को आरक्षण के लिए सरकार ने क्या कदम उठाए हैं। इस मुद्दे पर हंगामे के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सदन को आश्वस्त किया कि धनगर समाज को आरक्षण देने के लिए हरसंभव उपाय किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed