{"_id":"6479eaed253028f6cf0aba03","slug":"maharashtra-government-transfers-20-ias-officers-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: महाराष्ट्र में 20 IAS अधिकारीयों के तबादले, जायसवाल की जिम्मेदारी बढ़ी, मुंडे को महीने भीतर हटाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: महाराष्ट्र में 20 IAS अधिकारीयों के तबादले, जायसवाल की जिम्मेदारी बढ़ी, मुंडे को महीने भीतर हटाया
Fri, 02 Jun 2023 06:44 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 02 Jun 2023 06:44 PM IST
सार
नासिक नगर आयुक्त डॉ. चंद्रकांत पुलकुंदवार का तबादला कर दिया गया है। संजीव जायसवाल अब महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र के उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पद सौंपा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
महाराष्ट्र में एक बार फिर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी करते हुए बताया गया है कि 1987 बैच की आईएएस अधिकारी, सुजाता सौनिक, जो सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) में अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) थीं, उनको गृह विभाग के एसीएस के रूप में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
नासिक नगर आयुक्त डॉ. चंद्रकांत पुलकुंदवार का तबादला कर दिया गया है। संजीव जायसवाल अब महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र के उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पद सौंपा गया है। हालांकि जायसवाल जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के प्रमुख सचिव का प्रभार भी संभालते रहेंगे। तुकाराम मुंढे का एक बार फिर तबादला कर दिया गया है। उन्हें मराठी भाषा विभाग सौंपा गया है।
विज्ञापन
एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, 1991 बैच के आईएएस अधिकारी, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी के प्रमुख, एसवीआर श्रीनिवास को धारावी पुनर्विकास परियोजना के लिए विशेष कार्य अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
लोकेश चंद्र, जो बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग लिमिटेड के महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत थे, अब राज्य द्वारा संचालित बिजली कंपनी महाडिस्कॉम का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
अधिकारियों राधिका रस्तोगी और आई ए कुंदन को योजना विभाग और अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। इनके अलावा राज्य सरकार ने 11 अन्य आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है।