फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra government suspends former Home Minister Anil Deshmukh ps Sanjiv Palande

महाराष्ट्र: पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के पीएस पलांडे निलंबित, ईडी लगातार कर रही कार्रवाई

Fri, 17 Sep 2021 06:02 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 17 Sep 2021 06:02 AM IST
सार

देशमुख के निजी सचिव (पीएस) संजीव पलांडे और निजी सहायक (पीए) कुंदन शिंदे के खिलाफ धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) से संबंधित मामलों की सुनवाई कर रही विशेष अदालत के समक्ष आरोपपत्र दाखिल किया गया था।

विज्ञापन
Maharashtra government suspends former Home Minister Anil Deshmukh ps Sanjiv Palande
अनिल देशमुख - फोटो : ani

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) धन शोधन के एक मामले में लगातार अपनी जांच कर रही है और लोगों से भी पूछताछ कर रही है। महाराष्ट्र सरकार ने एक अतिरिक्त कलेक्टर रैंक के अधिकारी संजीव पलांडे को निलंबित कर दिया, जो राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के निजी सचिव थे और उन्हें 26 जून, 2021 को ईडी ने भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया था। उनका निलंबन उनकी गिरफ्तारी की तारीख से प्रभावी होगा।

विज्ञापन

 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को धन शोधन के एक मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और एनसीपी के नेता अनिल देशमुख के दो सहयोगियों के खिलाफ विशेष अदालत में करीब 6 हजार पन्नों का आरोपपत्र सौंपा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने सौ करोड़ वसूली से जुड़े धनशोधन के मामले में देशमुख के पीएस और पीए को जून में गिरफ्तार किया था। फिलहाल दोनो जेल में हैं। इससे पहले सौ करोड़ वसूली के मामले में बांबे हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने 21 अप्रैल को अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के आरोप में प्राथमिकी दर्ज किया था। उसके बाद इस मामले में ईडी की एंट्री हुई।


बता दें कि ईडी अनिल देशमुख को अब तक पांच बार तलब कर चुकी है लेकिन वह पेश नहीं हुए। आरोप है कि देशमुख ने गृहमंत्री पद का  दुरुपयोग किया और बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिव वाजे के जरिए मुंबई में विभिन्न बार से 4.70 करोड़ रुपए की वसूली की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed