{"_id":"607217484b1b43060c206db3","slug":"maharashtra-government-orders-to-primary-investigation-against-param-bir-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटीलिया मामला : महाराष्ट्र सरकार ने परमबीर सिंह के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एंटीलिया मामला : महाराष्ट्र सरकार ने परमबीर सिंह के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए
Sun, 11 Apr 2021 02:54 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 11 Apr 2021 02:54 AM IST
सार
प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि क्या दक्षिण मुंबई में 25 फरवरी को मुकेश अंबानी के घर के बाहर एक गाड़ी से विस्फोटक मिलने के मामले में सिंह द्वारा राज्य सरकार को सौंपी गई जांच रिपोर्ट में किसी तरह की लापरवाही तो नहीं हुई।
विज्ञापन
परमबीर सिंह
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ प्रांरभिक जांच के आदेश दिए हैं जिसका मुख्य उद्देश्य यह जानना है कि मुकेश अंबानी की सुरक्षा को खतरे के मामले में एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए गए निलंबित सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे जैसे अधिकारी सिंह के मातहत काम करते हुए भ्रष्ट कैसे बन गए।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि सुरक्षा को खतरे के मामले में मुंबई पुलिस द्वारा राज्य के गृह विभाग को एक रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद प्रारंभिक जांच (पीई) का आदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच का आदेश एक अप्रैल को जारी किया गया था।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि क्या दक्षिण मुंबई में 25 फरवरी को मुकेश अंबानी के घर के बाहर एक गाड़ी से विस्फोटक मिलने के मामले में सिंह द्वारा राज्य सरकार को सौंपी गई जांच रिपोर्ट में किसी तरह की लापरवाही तो नहीं हुई।
विज्ञापन
जांच यह भी सुनिश्चित करेगी कि क्या सिंह द्वारा उनके आधीन काम कर रहे वाजे के नियंत्रण करने के मामले में दायित्व के निर्वहन में किसी तरह की लापरवाही बरती गई या फिर अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय पांडेय को जांच करने का निर्देश दिया गया है।