फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Government made business of hotel and resort easy

महाराष्ट्र में होटल-रिसॉर्ट का कारोबार करना होगा आसान, लेनी होंगी केवल 10 अनुमतियां

Thu, 08 Oct 2020 10:04 PM IST
गौरव पाण्डेय सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई
सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 08 Oct 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Government made business of hotel and resort easy
आदित्य ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

महाराष्ट्र में रेस्टोरेंट-होटल, रिसॉर्ट, लॉज जैसे अतिथि-सेवा सत्कार कारोबार करने वालों को ठाकरे सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने इस कारोबार के लिए तमाम तरह के नियमों में सहूलियतें प्रदान की है। सरकार को उम्मीद है कि इससे न केवल राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि लाखों की तादाद में नए रोजगार पैदा होंगे। इसके साथ ही, सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा।

विज्ञापन


राज्य के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने होटल-रेस्टोरेंट के संगठनों से वादा किया था कि पर्यटन क्षेत्र में बड़े बदलाव करेंगे ताकि देश में महाराष्ट्र पर्यटन का मुख्य केंद्र बन सके। बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने निर्णय लिया कि राज्य में जो भी रेस्टोरेंट-होटल, लॉज, रिसॉर्ट जैसे अन्य अतिथि-सेवा सत्कार का करोबार शुरू करेगा उसे सिर्फ 10 तरह की ही अनुमति लेनी होगी, वह भी ऑनलाइन। 
विज्ञापन



इसके लिए सरकार 'एक खिडकी योजना' शुरू करेंगी। ताकि किसी को भी मंत्रालय या फिर किसी सरकारी कार्यालय में अनुमति लेने के लिए चप्पलें न घिसनी पड़ें। पहले राज्य में अतिथि-सेवा सत्कार से जुड़े कारोबार शुरू करने के लिए 70 तरह की अलग-अलग अनुमति लेनी पड़ती थी, जिसे कम कर 10 कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा है कि अतिथि-सेवा सत्कार कारोबारियों को राज्य में कारोबार करने के लिए किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। वे आसानी से राज्य में रेस्टोरेंट-होटल, रिसॉर्ट जैसे कारोबार शुरू कर सकते हैं। सरकार ने यह निर्णय ईज ऑफ डूइंग बिजनेस यानी कारोबारी सुगमता के तहत किया है।
 

अतिथि-सेवा सत्कार का कारोबार करना अब राज्य में बहुत आसान हो जाएगा। अब 70 तरह की अनुमति नहीं लेनी होगी। सिर्फ 10 अनुमति से ही कारोबार शुरू किया जा सकेगा। इससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और नई नौकरियां पैदा होंगी।


-आदित्य ठाकरे, पर्यटन मंत्री, महाराष्ट्र।

 

पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने बहुत ही सराहनीय निर्णय लिया है। इससे हमें अतिथि-सेवा सत्कार के कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। बहुत सालों से हम लोग मांग करते आ रहे हैं। सरकार ने देर से ही सही लेकिन हमारी मांगों पर ध्यान दिया है।
-उबेद अजीज बारूदगर, चेयरमैन, होलीडे आपके लिए, कर्जत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed