फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra government has set up an SIT Committee to inquire into alleged corruption

Maharashtra: बीएमसी के तीन साल के खर्चों में अनियमितता की होगी जांच, सरकार ने गठित की एसआईटी

Mon, 19 Jun 2023 08:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 19 Jun 2023 08:43 PM IST
सार

महाराष्ट्र सरकार ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के खर्चों में कथित अनियमितता की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। संयुक्त  पुलिस आयुक्त और दो वरिष्ठ अधिकारी इस जांच दल का नेतृत्व करेंगे।

विज्ञापन
Maharashtra government has set up an SIT Committee to inquire into alleged corruption
एकनाथ शिंदे (फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के खर्चों में कथित अनियमितता की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। संयुक्त  पुलिस आयुक्त और दो वरिष्ठ अधिकारी इस जांच दल का नेतृत्व करेंगे। महाराष्ट्र सरकार ने यह कदम नियंत्रण एवं लेखा परीक्षाक (कैग) के संकेत देने के बाद उठाया है, जिसमें नवंबर 2019 से अक्तूबर 2022 के दौरान बीएमसी की ओर से किए गए खर्च में 12,024 करोड़ रुपये की अनियमितता की बात कही गई थी।

विज्ञापन


भाजपा विधायक अमित साटम ने भी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से इस बारे में औपचारिक शिकायत की थी और जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग की थी। इससे पहले, इस साल मार्च में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा के पटल पर कैग की रिपोर्ट को रखा था। कैग की रिपोर्ट में कई अनियमितताओं का जिक्र किया गया था। इसके बाद फडणवीस ने रिपोर्ट के कुछ बिंदुओं को सदन में रखा था।
विज्ञापन


कोरोना काल में हुए 12000 करोड़ के घोटाले का देना होगा हिसाब : फडणवीस
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को शिवसेना के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ठाणे जिले के कल्याण में भाजपा की जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और मोदी के नाम पर वोट लेने के बाद सबसे पहले उद्धव ने गद्दारी की। इसलिए उन्हें शिंदे गुट के विधायकों को गद्दार कहने का कोई अधिकार नहीं है। उद्धव को हमेशा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का भय लगा रहता है। उन्हें कोरोना काल में हुए 12000 करोड़ के घोटाले का हिसाब देना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed