{"_id":"63ad81cea798f627b33cd463","slug":"maharashtra-government-has-decided-to-give-a-bonus-of-rs-15000-per-hectare-for-paddy-up-to-2-hectares","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashta: शिंदे सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, आर्थिक सलाहकार परिषद की घोषणा, एन चंद्रशेखरन होंगे प्रमुख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashta: शिंदे सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, आर्थिक सलाहकार परिषद की घोषणा, एन चंद्रशेखरन होंगे प्रमुख
Thu, 29 Dec 2022 05:32 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 29 Dec 2022 05:32 PM IST
सार
शिंदे ने कहा, मैं राज्य आर्थिक सलाहकार परिषद के गठन की घोषणा करता हूं। यह परिषद महाराष्ट्र को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन इस परिषद के प्रमुख होंगे।
विज्ञापन
विधानसभा में एकनाथ शिंदे
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को विधानसभा में घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने 2 हेक्टेयर तक के धान पर 15 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर बोनस देने का फैसला लिया है। पांच लाख किसानों को फायदा होगा।
विज्ञापन
शिंदे ने कहा, मैं राज्य आर्थिक सलाहकार परिषद के गठन की घोषणा करता हूं। यह परिषद महाराष्ट्र को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन इस परिषद के प्रमुख होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, हमारे एस्पिरेशनल तालुक और सिटी प्रोग्राम को केंद्र के एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम के तर्ज पर लागू किया जाएगा। यह शहरों के डी श्रेणी के नगर निगम, बी और सी श्रेणी के नगर परिषदों और नगर पंचायतों में समयबद्ध व्यापक विकास में मदद करेगा।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने विधान परिषद में भी की आर्थिक सलाहकार परिषद घोषणा
शिंदे सरकार ने गुरुवार को कहा कि टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन महाराष्ट्र की नई आर्थिक सलाहकार परिषद के प्रमुख होंगे। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी नागपुर विधान परिषद में इसकी घोषणा की।
उप मुख्यमंत्री ने कहा, महाराष्ट्र को एक ट्रिलियन डॉल की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए राज्य सरकार टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखर की अध्यक्षता में एक आर्थिक सलाहकार परिषद की स्थापना कर रही है। फडणवीस ने कहा, यह परिषद कृषि, बैंकिंग, इंजीनियरिंग और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देने के साथ-साथ एक निजी शोद संगठन के रूप में कार्य करेगा।
उन्होंने कहा, सरकार राज्य के मानव विकास सूचकांक (एचडीआई) को बढ़ाने के लिए कुछ खास क्षेत्रों पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है।