फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra government extended lockdown till 31 August with new guidelines

महाराष्ट्र सरकार ने नए दिशा-निर्देशों के साथ 31 अगस्त तक बढ़ाया लॉकडाउन

Wed, 29 Jul 2020 11:20 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 29 Jul 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra government extended lockdown till 31 August with new guidelines
CM Uddhav Thackeray - फोटो : ANI

देशभर में आज से अनलॉक के तीसरे चरण की शुरुआत हो गई है। इसके लिए गृह मंत्रालय की तरफ से दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। उधर, बुधवार को देर शाम महाराष्ट्र सरकार ने भी राज्य में लॉकडाउन को 31 अगस्त तक बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके लिए राज्य सरकार ने नियमों में कई तरह के बदलाव और चरणबद्ध तरीके से इन्हें खोलने के निर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन


सरकार के नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, ग्रेटर मुंबई, पुणे, सोलापुर, औरंगाबाद, मालेगांव, नासिक, धुले, जलगांव, अकोला, अमरावती और नागपुर सहित मुंबई महानगर के नगर निगमों में मॉल और बाजार परिसर पांच अगस्त से सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक चालू रहेंगे। हालांकि इस दौरान सिनेमाघरों, फूड कोर्ट और रेस्तरां को खोलने की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन

 

पांच अगस्त से बिना टीम वाले ऑउटडोर खेल जैसे गोल्फ कोर्स, ऑउटडोर फायरिंग रेंज, ऑउटडोर जिमनास्टिक, टेनिस, ऑउटडोर बैडमिंटन और मलखंभ को सामाजिक दूरी और सैनिटाइजेशन के साथ खोलने की अनुमति होगी। लेकिन स्विमिंग पूल को संचालित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed