फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra government bowed before the local people, Aanchal Goyal will become the District Magistrate of Parbhani

महाराष्ट्र: स्थानीय लोगों के आगे झुकी राज्य सरकार, आंचल गोयल बनेगी परभणी की जिलाधिकारी

Wed, 04 Aug 2021 02:19 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 04 Aug 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra government bowed before the local people, Aanchal Goyal will become the District Magistrate of Parbhani
महिला आईएएस अधिकारी आंचल गोयल - फोटो : twitter

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं के कारण स्थानांतरित होकर आई महिला आईएएस अधिकारी आंचल गोयल को परभणी के जिलाधिकारी के तौर पर अंतिम समय में पद ग्रहण करने से रोक दिया गया था। लेकिन, अब राज्य सरकार को स्थानीय लोगों के आगे झुकना पड़ा है। गोयल जल्द ही परभणी के जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण करेगी।

विज्ञापन


मंगलवार को परभणी जिले के प्रभारी मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से आंचल गोयल को जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण करने का संदेश दिया गया है। मलिक ने सफाई दी कि उन्होंने आंचल  गोयल का विरोध नहीं किया था। दरअसल, 31 जुलाई को परभणी के जिलाधिकारी दीपक मुगलीकर सेवानिवृत्त हो रहे थे, इसलिए उनके स्थान पर आंचल को नया जिलाधिकारी तैनात किया गया था।
विज्ञापन


आंचल अपने छोटे से बच्चे को लेकर परभणी पहुंच गई थी और गेस्ट हाउस में ठहरी थी। लेकिन अचानक राज्य सरकार ने जिलाधिकारी मुगलीकर को आदेश दिया कि वह उपजिलाधिकारी राजेश केतकर को पदभार सौंप दें। इसके बाद मुगलीकर उपजिलाधिकारी को पदभार सौंपकर चले गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। जिले में सामाजिक संगठनों की ओर से सरकार के विरोध में मोर्चा निकाला गया। आखिरकार, सरकार को झुकना ही पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed