फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra government asking for 20 companies of capf to the centre government

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख की केंद्र से मांग, राज्य को दें 20 CAPF कंपनी

Wed, 13 May 2020 02:34 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 13 May 2020 02:34 PM IST
सार

  • महाराष्ट्र में कोरोना से हालात बेकाबू, अबतक एक हजार पुलिसकर्मी संक्रमित
  • राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने केंद्र से 20 सीएपीएफ कंपनी की मांग की
  • 25 मई को ईद की वजह से राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए की मांग

विज्ञापन
maharashtra government asking for 20 companies of capf to the centre government
anil deshmukh - फोटो : ANI

विस्तार

देश में कोरोना के बढ़ते मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब तक कोरोना संक्रमण के कुल मामले 75,000 के करीब हो गए हैं और दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में कोरोना ने सबसे ज्यादा प्रभाव डाला है, राज्य में अब तक कुल 24,000 से ज्यादा मामले हैं।

विज्ञापन


महाराष्ट्र से लगातार पुलिस कर्मियों के कोरोना से संक्रमित होने की खबर आ रही है। अब तक राज्य में एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं जिसमें मुंबई पुलिस विभाग के चार सौ कर्मचारी वायरस से संक्रमित हैं।
विज्ञापन


ऐसे में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने केंद्र सरकार से पत्र लिखकर राज्य की पुलिस की मदद के लिए 20 कंपनी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की मांग की है। अनिल देशमुख ने कहा कि महाराष्ट्र में कई पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने की वजह से पुलिस विभाग में तनाव पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल देशमुख ने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि 25 मई को रमजान की ईद भी है जिसको देखते हुए राज्य में कानून व्यवस्था को भी बनाए रखना है, इसलिए केंद्र सरकार से 20 कंपनी सीएपीएफ की मांग की है। 


मुंबई में कोरोना के 426 नये मामले, 28 की मौत
मुंबई में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 426 नये मामले सामने आए जिसके बाद यहां कुल मरीजों की संख्या 14,781 हो गयी है। वहीं कोरोना के 28 और मरीजों की वायरस से मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed