फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra government announces pilgrimage scheme for senior citizens from all religions

Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार ने सभी धर्मों के बुजुर्गों के लिए उठाया बड़ा कदम, तीर्थ योजना का किया एलान

Sat, 29 Jun 2024 02:12 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 29 Jun 2024 02:12 PM IST
सार

सरनाइक ने अपनी मांग में कहा कि वरिष्ठ नागरिक वित्तीय समस्याओं के कारण तीर्थयात्रा पर जाने का अपना सपना पूरा नहीं पाते हैं या उनके साथ जाने वाला कोई नहीं होता है।

विज्ञापन
Maharashtra government announces pilgrimage scheme for senior citizens from all religions
सीएम एकनाथ शिंदे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को सभी धर्मों के वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थयात्रा योजना 'मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना' का एलान किया है। उन्होंने कहा कि यह योजना उन बुजुर्गों की मदद करेगी जो खुद तीर्थ स्थल नहीं जा पाते हैं। 

विज्ञापन


शिंदे ने शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक के प्रस्ताव का जवाब देते हुए राज्य विधानसभा में यह घोषणा की। सीएम ने कहा, 'मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना सभी धर्मों के वरिष्ठ नागरिकों के लिए होगी।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि योजना के लिए नियम बनाए जाएंगे और सरकार सभी धर्मों के वरिष्ठ नागरिकों की तीर्थयात्रा की सुविधा प्रदान करेगी जो अपने दम पर ऐसा करने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरनाइक ने की मांग
सरनाइक ने अपनी मांग में कहा कि वरिष्ठ नागरिक वित्तीय समस्याओं के कारण तीर्थयात्रा पर जाने का अपना सपना पूरा नहीं पाते हैं या उनके साथ जाने वाला कोई नहीं होता है। कई बार उन्हें इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं होती है कि वे तीर्थयात्रा के लिए कैसे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक योजना शुरू करनी चाहिए और इसमें सभी धर्मों के तीर्थ स्थलों को शामिल करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed