{"_id":"5f89cda84c36f647ec074b8e","slug":"maharashtra-government-allows-women-travel-in-mumbai-local-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्रि पर महाराष्ट्र सरकार ने दिया महिलाओं को तोहफा, शनिवार से लोकल ट्रेन में कर सकेंगी यात्रा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नवरात्रि पर महाराष्ट्र सरकार ने दिया महिलाओं को तोहफा, शनिवार से लोकल ट्रेन में कर सकेंगी यात्रा
Fri, 16 Oct 2020 10:23 PM IST
दीप्ति मिश्रा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Local Train
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र सरकार ने नवरात्रि के अवसर पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। अब शनिवार से सभी महिलाएं लोकल ट्रेनों में सफर कर सकेंगी।
विज्ञापन
शनिवार से महिलाएं लोकल ट्रेनों में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक और शाम सात बजे से देर रात तक यात्रा कर सकेंगी। हालांकि, रेलवे बोर्ड ने महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले को अभी हरी झंडी नही दी है, लेकिन माना जा रहा है कि देर सबेर रेलवे की अनुमति मिल जाएगी। बता दें कि दरअसल, कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान सभी लोकल ट्रेनें रोक दी गईं थी। इसके बाद आवश्यक सेवाओं के लिए जाने वाले लोगों के लिए लोकल रेल सेवा शुरू की गई थी।
विज्ञापन
सचिव ने रेलवे को पत्र लिख अनुमति मांगी :
राज्य के आपदा नियंत्रण राहत व पुनर्वास सचिव किशोर राजे निम्बालकर ने पश्चिम रेलवे को पत्र लिखा है कि वे स्थानीय महिलाओं को लोकल ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति दे। इससे अब मुंबई महानगर प्रदेश यानी एमएमआर क्षेत्र की महिलाएं शनिवार से लोकल ट्रेन में यात्रा कर सकेंगी। इसके लिए उन्हें किसी प्रकार के क्यू आर कोड की जरूरत नही होगी।
विज्ञापन
कोरोना में थम गई थी मुंबई की जीवनरेखा :
कोरोना संकट के चलते मुंबई की जीवनरेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेन में बीते 22 मार्च से आम लोगों को सफर करने की अनुमति नही है। केवल अतिआवश्यक सेवाओ से जुड़े लोगों को ही लोकल ट्रेन में आने जाने की इजाजत है। एक अक्तूबर से अनलॉक-5 घोषित होने के बाद इसमें कुछ ढील दी गई है। आम जनता को लोकल ट्रेन में सफर की इजाजत नहीं होने से पूरा भार सड़क पर आ गया है, जिससे मुंबई वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे और ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर भारी जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे एक घंटे का सफर तीन घंटे में पूरा हो रहा है।