{"_id":"5f86e0328ebc3e9b83377d01","slug":"maharashtra-government-allowed-metro-rails-to-operate-starting-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र सरकार ने दी मेट्रो संचालन को अनुमति, कल से चरणबद्ध तरीके से होगी शुरुआत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र सरकार ने दी मेट्रो संचालन को अनुमति, कल से चरणबद्ध तरीके से होगी शुरुआत
Wed, 14 Oct 2020 05:39 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 14 Oct 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
मुंबई मेट्रो (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन के दौरान बंद सेवाओं को दोबारा शुरू करने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके तहत 15 अक्तूबर से मेट्रो सेवाओं, सरकारी और निजी पुस्तकालयों, साप्ताहिक बाजारों आदि को खुलने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
नए दिशानिर्देशों 'बिगिन अगेन' के तहत महाराष्ट्र सरकार ने मेट्रो रेल का परिचालन 15 अक्तूबर यानी कल से दोबारा शुरू किए जाने की अनुमति दे दी है। राज्य सरकार ने कहा है कि मेट्रो सेवा का संचालन चरणबद्ध तरीके से महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारी ताजा दिशानिर्देशों के तहत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि, उद्धव ठाकरे की सरकार ने अभी स्कूलों आदि को खुलने की अनुमति नहीं दी है। इस संबंध में राज्य सरकार ने कहा है कि प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेज, शिक्षण और कोचिंग संस्थान 31 अक्तूबर तक बंद रहेंगे। सरकार ने साप्ताहिक बाजारों के साथ व्यापार प्रदर्शनियों को भी अनुमति दी है।
Govt and private libraries will be allowed to be open, weekly Bazaars can run, business to Business exhibitions also permitted as part of Maharashtra government's fresh 'Begin Again' guidelines. #COVID19 https://t.co/qRpUt6JNd6
— ANI (@ANI) October 14, 2020
गुजरात में 17 अक्तूबर से खुल सकते हैं सिनेमाघर
गुजरात में गुरुवार को सिनेमाघर खुलने थे लेकिन उनके मालिकों और फिल्म वितरकों के बीच पुरानी फिल्में फिर से चलाने पर समझौता न होने कारण अब शनिवार को सिनेमाघर खुलने की उम्मीद जताई जा रही है। कोविड-19 महामारी फैलने के बाद लागू किए गए लॉकडाउन के कारण मार्च से सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स बंद थे।