फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra government Allocation of portfolios expected today says Maharashtra Minister bharat Gogawale

Maharashtra: महायुति सरकार में आज हो सकता है विभागों का आवंटन, गृह विभाग को लेकर खींचतान की खबरें

Sat, 21 Dec 2024 02:59 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 21 Dec 2024 02:59 PM IST
सार

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्रियों एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने पांच दिसंबर को शपथ ली थी और 15 दिसंबर को नागपुर के राजभवन में शीतकालीन सत्र से पहले 39 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। 

विज्ञापन
maharashtra government Allocation of portfolios expected today says Maharashtra Minister bharat Gogawale
महायुति गठबंधन के नेता - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र के मंत्री भरत गोगावले ने शनिवार को कहा कि आज महायुति सरकार में विभागों का आवंटन होने की उम्मीद है। 16 दिसंबर से शुरू हुआ राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र शनिवार को समाप्त होगा। गोगावले ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'विभागों का आवंटन आज होने की उम्मीद है। गठबंधन के तीनों सहयोगी दलों के नेताओं ने शुक्रवार को मुलाकात की और आज सुबह हमने मुख्यमंत्री के साथ नाश्ते पर बैठक की।'
विज्ञापन


'महायुति नेताओं में विभागों के बंटवारे को लेकर नहीं है कोई मतभेद'
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्रियों एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने पांच दिसंबर को शपथ ली थी और 15 दिसंबर को नागपुर के राजभवन में शीतकालीन सत्र से पहले 39 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। हालांकि, महायुति सरकार में अभी विभागों का आवंटन अभी नहीं हुआ है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के गठबंधन महायुति ने 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में 288 में से 230 सीटों पर जीत दर्ज की थी। शिवसेना नेता ने कहा कि विभागों को लेकर महायुति नेताओं के बीच कोई मतभेद नहीं है और वे जो भी निर्णय लेंगे वह सभी को स्वीकार्य होगा। गोगावले ने कहा कि उन्हें अपने गृह जिले रायगढ़ का संरक्षक मंत्री बनने की उम्मीद है।
विज्ञापन


भाजपा अपने पास रख सकती है गृह विभाग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गृह विभाग अपने पास ही रख सकते हैं। राजस्व विभाग भी भाजपा के पास रहने की चर्चा है। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी को शहरी विकास विभाग, पीडब्लूडी विभाग और डिप्टी सीएम अजित पवार की पार्टी को वित्त विभाग के साथ ही कृषि विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे की तरफ से गृह विभाग की मांग की जा रही है। विभागों के बंटवारे में हो रही देरी को लेकर अजित पवार के नाराज होने का भी खबरे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने स्वीकारा- तीनों पार्टियों में है कुछ खींचतान
महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि एक दो दिन में विभागों का बंटवारा हो जाएगा। जनता ने हमें ऐतिहासिक जनादेश दिाय है, इसलिए तीनों पार्टियों में कुछ खींचतान है। जल्द ही एकमत होकर फैसला ले लिया जाएगा। महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने विभागों के बंटवारे में हो रही देरी पर कहा कि अभी विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है, लेकिन इसकी वजह से विधानसभा और विधान परिषद  का कामकाज प्रभावित नहीं हुआ है। जल्द ही विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा। 

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed