{"_id":"5d18c54d8ebc3e3c87015ef0","slug":"maharashtra-girl-committed-suicide-after-watching-online-suicide-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : आत्महत्या का वीडियो ऑनलाइन देखने के बाद लड़की ने लगाई फांसी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : आत्महत्या का वीडियो ऑनलाइन देखने के बाद लड़की ने लगाई फांसी
Sun, 30 Jun 2019 07:51 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 30 Jun 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
महाराष्ट्र में 12 वर्षीय एक लड़की ने यूट्यूब पर आत्महत्या का वीडिया देखने के बाद कथित तौर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हंसापुरी क्षेत्र की रहने वाली लड़की शिखा राठौड़ ने अपने पिता के मोबाइल फोन से यूट्यूब पर आत्महत्या से संबंधित कुछ वीडियो देखे थे।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि लड़की ने इन वीडियो के बारे में अपनी मां को भी बताया लेकिन उन्होंने कभी यह नहीं सोचा कि उनकी बेटी इस तरह जान दे देगी। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम चार बजे बच्ची ने घर के छत से लगे पंखे के सहारे फांसी लगा ली। पुलिस का कहना है कि लड़की के ऐसा कदम उठाने के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन