{"_id":"632b015dc65f2970472811d5","slug":"maharashtra-gautam-adani-meets-uddhav-thackeray-aditya-targets-shinde-fadnavis-government-latest-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: उद्धव ठाकरे से मिले गौतम अदाणी; पूर्व सीएम और एकनाथ शिंदे ने एक-दूसरे को घेरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: उद्धव ठाकरे से मिले गौतम अदाणी; पूर्व सीएम और एकनाथ शिंदे ने एक-दूसरे को घेरा
Thu, 22 Sep 2022 12:33 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:33 AM IST
सार
उद्धव ठाकरे ने बुधवार को मुंबई में एक रैली भी की। उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना पार्टी खत्म करने की बात करने वालों को करारा जवाब देगी।
विज्ञापन
सीएम उद्धव ठाकरे
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानेमाने उद्योगपति गौतम अदाणी ने बुधवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। यह अहम मुलाकात उद्धव के घर मातोश्री में हुई। मुलाकात करीब डेढ़ घंटे तक चली। इस बीच उद्धव ठाकरे ने बुधवार को मुंबई में एक रैली भी की। उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना पार्टी खत्म करने की बात करने वालों को करारा जवाब देगी। भाजपा वेदांता-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर संयंत्र को लेकर झूठ बोल रही है। गुजरात ले जाए जाने के बाद केंद्र इस परियोजना को कुछ ज्यादा ही बढ़ावा दे रही है। हमारे साथ धोखा किया जा रहा है।
विज्ञापन
वंशवाद की राजनीति को लेकर भाजपा की तरफ से की जा रही आलोचना पर ठाकरे ने कहा कि मुझे संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन में भाग लेने वाले अपने परिवार पर गर्व है। उद्धव ठाकरे ने आगामी मुंबई नगर निकाय चुनाव में भाजपा को उनकी पार्टी को हराने की चुनौती देते हुए कहा कि मुंबई के साथ शिवसेना का संबंध अटूट है।
विज्ञापन
ठाकरे ने कहा, मैं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को राज्य में विधानसभा चुनाव के साथ बीएमसी चुनाव कराने की चुनौती देता हूं। हम शिवसेना की ताकत दिखाएंगे। पहले भी कई निजाम और शाहों ने मुंबई पर कब्जा करने की कोशिश की लेकिन अपने वह अपने नापाक प्रयास में विफल रहे।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र सरकार को आरोप लगाने के बजाय फॉक्सकॉन-वेदांता सेमीकंडक्टर परियोजना को वापस लाना चाहिए। राज्य के व्यापक हित के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को एक साथ आना चाहिए और परियोजना को वापस लाना चाहिए।
इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दिल्ली पहुंचे। यहां वे केंद्रीय मंत्रियों के साथ अहम बैठकें करेंगे। इस दौरान उन्होंने उद्धव पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि इसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर पलटवार करते हुए दावा किया कि वह ही बाला साहेब के आदर्शों को वास्तव में आगे ले जा रहे हैं। बाला साहेब ठाकरे के विचारों से अल्प लाभ के लिए सौदा करने वाले हमें विश्वासघाती बता रहे हैं।
शिंदे ने आगे कहा कि लोगों को भी विश्वास नहीं हो रहा कि हमने पहले राकांपा और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। उन्होंने कहा, शिवसेना कोई प्राइवेट कंपनी नहीं है, यह बाला साहेब की पार्टी है। इसमें कोई मालिक या नौकर नहीं है। लोग विपक्ष से सत्ता के पास जाते हैं लेकिन हमने सत्ता छोड़ दी।मुख्यमंत्री शिंद ने कहा कि कोई भी यह आरोप नहीं लगा सकता है कि मैंने इसके लिए एक पैसा लिया है। लेकिन मेरे पास उनका पूरा रिकॉर्ड है। मैं इसके बारे में महाराष्ट्र में बात करूंगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुझे बताया कि तमाम बाधाओं और कम विधायकों के बावजूद हमने नीतीश कुमार को लेकर अपना वादा पूरा किया और उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाया। शिंदे ने कहा, महाराष्ट्र में भी उन्होंने (भाजपा) अपना वादा पूरा किया है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, हमारी सरकार दो महीने पुरानी है और हमने ऐसे फैसले लिए हैं जो दो साल में नहीं लिए गए। वेदांता महाराष्ट्र आएगी। मैंने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से बात की है और मुझे आश्वस्त किया गया है। पिछली सरकार के कारण बहुत सारे उद्योग राज्य से बाहर हो गए थे।
शिंदे के एक करीबी सूत्र ने बताया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने आज दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई। शाह का जल्द मुंबई का दौरा तय है।
आदित्य ठाकरे ने भी साधा निशाना
वहीं, शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने दावा किया कि यहां वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का निर्माण कर रही कंपनी ने तमिलनाडु के चेन्नई में नौकरियों के लिए इंटरव्यू ले रही है। उन्होंनेपूछा कि क्या यह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सहमति से ऐसा हो रहा है?
पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि बांद्रा और वर्सोवा को जोड़ने वाला सी लिंक पुल महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम की एक परियोजना है। इसकी निगरानी मुख्यमंत्री के तहत होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पर काम कर रही कंपनी ने चेन्नई के रामदा प्लाजा में इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि के अभ्यर्थियों को परियोजना के वास्ते साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया।
उन्होंने पूछा कि ये साक्षात्कार महाराष्ट्र के किसी शहर में आयोजित क्यों नहीं किए गए? ठाकरे ने यह भी आरोप लगाया कि महाराष्ट्र को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले विपक्षी दलों ने वेदांत-फॉक्सकॉन के मुद्दे पर शिंदे सरकार को घेरने की कोशिश की थी। वेदांत-फॉक्सकॉन ने अरबों रुपये की अपनी एक परियोजना को महाराष्ट्र के बजाय गुजरात में स्थापित करने का फैसला किया गया है।