{"_id":"62ff3e88b0d4a731c9276ac4","slug":"maharashtra-four-storey-building-collapsed-in-saibaba-nagar-of-borivali-west-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: मुंबई के बोरीवली में पांच मंजिला इमारत गिरी, देखें वीडियो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: मुंबई के बोरीवली में पांच मंजिला इमारत गिरी, देखें वीडियो
Fri, 19 Aug 2022 02:25 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 19 Aug 2022 02:25 PM IST
सार
महाराष्ट्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के बोरीवली वेस्ट के साईंबाबा नगर में एक चार मंजिला इमारत गिर गई।
विज्ञापन
बोरीवली में इमारत गिरी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महाराष्ट्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के बोरीवली वेस्ट के साईंबाबा नगर में एक पांच मंजिला इमारत गिर गई। गनीमत रही कि इमारत खाली थी और हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। अधिकारियों ने बताया कि दमकल कर्मी पता लगा रहे हैं कि कोई मलबे में फंसा हुआ तो नहीं है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया, बोरीवली पश्चिम के साईंबाबा नगर में साईंबाबा मंदिर के पास गीतांजलि बिल्डिंग दोपहर करीब साढ़े 12 बजे ढह गई। मुंबई दमकल की कम से कम आठ गाड़ियां, दो बचाव वैन और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि इमारत को खस्ताहाल घोषित कर खाली करा लिया गया था।
विज्ञापन
A four-storey #buildingcollapses in Saibaba Nagar of Borivali West in #Mumbai . The building was vacated as it was declared dilapidated.#GitajaliBuilding, #SaibabaNagar, Nr Saibaba Temple, Borivali (W). Details: Gitajali Building (G+3) structure collapsed. #Mumbai pic.twitter.com/Jlf6Z6TIwR
— KRoshan (@kroshan4mobile) August 19, 2022
विज्ञापन