फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Four Dalit men hung upside down from tree, beaten up over suspicion of theft in Ahmednagar

Maharashtra: बकरी-कबूतर चुराने के शक में चार लोगों को पेड़ पर उल्टा लटकाकर पीटा; एक गिरफ्तार, पांच आरोपी फरार

Sun, 27 Aug 2023 09:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 27 Aug 2023 09:01 PM IST
सार

Maharashtra: अहमदनगर जिले के एक गांव में बकरी और कुछ कबूतर चुराने के संदेह में छह लोगों ने चार लोगों को कथित तौर पर पेड़ से उल्टा लटका दिया और डंडों से उनकी पिटाई की।

विज्ञापन
Maharashtra: Four Dalit men hung upside down from tree, beaten up over suspicion of theft in Ahmednagar
भीड़ का हमला (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के एक गांव में बकरी और कुछ कबूतर चुराने के संदेह में छह लोगों ने चार दलित लोगों को कथित तौर पर पेड़ से उल्टा लटका दिया और डंडों से उनकी पिटाई की। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

अहमदनगर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना श्रीरामपुर तालुका के हरेगांव में हुई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को हमले के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जबकि पांच अन्य फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 25 अगस्त को गांव के छह लोगों का एक समूह कथित तौर पर चार दलित पुरुषों को उनके घरों से ले गया। अधिकारी ने बताया कि बकरी और कुछ कबूतर चुराने के संदेह में पीड़ितों को एक पेड़ से उल्टा लटका दिया गया और डंडों से उनकी पिटाई की गई।

विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान युवराज गलांडे, मनोज बोडाके, पप्पू पाखे, दीपक गायकवाड़, दुर्गेश वैद्य और राजू बोरागे के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों में से एक ने कथित तौर पर हमले का वीडियो बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर सामने आया।

उन्होंने बताया कि घायल लोगों को बाद में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और एक पीड़ित शुभम मगड़े ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 364 (अपहरण) और अन्य संबंधित प्रावधानों और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed