फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Former Union Minister Manikrao Gavit passed away

Maharashtra: पूर्व केंद्रीय मंत्री माणिकराव गावित का निधन, नौ बार चुने गए थे सांसद

Sat, 17 Sep 2022 09:02 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 17 Sep 2022 09:02 PM IST
सार

माणिकराव गावित ने 1980 से 2014 तक आदिवासी बहुल नंदुरबार निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। 2014 में वह चुनाव हार गए।

विज्ञापन
Maharashtra: Former Union Minister Manikrao Gavit passed away
माणिकराव गावित - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता माणिकराव गावित का शनिवार को निधन हो गया। 87 वर्ष की आयु में उन्होंने नासिक के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके परिवार में बेटी पूर्व विधायक निर्मला गावित और पुत्र भरत हैं।

विज्ञापन


नौ बार रहे लोकसभा सांसद 
माणिकराव गावित ने 1980 से 2014 तक आदिवासी बहुल नंदुरबार निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। 2014 में वह चुनाव हार गए। इसके बाद 2019 में कांग्रेस ने गावित के बेटे भरत को टिकट की पेशकश की। हालांकि, उन्होंने इससे इंकार कर दिया और भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन


वहीं गावित की बेटी निर्मला, इगतपुरी विधानसभा क्षेत्र से दो बार कांग्रेस विधायक चुनी गईं। बाद में वह शिवसेना में शामिल हो गईं और चुनाव हार गईं। बता दें, गावित ने 2004 में मनमोहन सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और 2013 में सामाजिक न्याय राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने आदिवासी समुदाय के सशक्तिकरण के लिए कई प्रयास किए। पीएमओ ने मोदी का शोक संदेश ट्वीट किया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री माणिकराव गावित के निधन से दुखी हूं। वह सबसे अनुभवी नेताओं में एक थे और उन्होंने आदिवासी समुदाय के सशक्तिकरण के लिए कई प्रयास किए। उनके परिवार एवं समर्थकों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। ओम शांति।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed