{"_id":"605e5413eee88c61ea6b0129","slug":"maharashtra-former-rbi-deputy-governor-kc-chakraborty-dies-of-a-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर केसी चक्रबर्ती का 68 वर्ष में निधन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर केसी चक्रबर्ती का 68 वर्ष में निधन
Sat, 27 Mar 2021 03:07 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 27 Mar 2021 03:07 AM IST
सार
- केसी चक्रबर्ती का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
- चक्रबर्ती को 2009 में आरबीआई में बनाया गया डिप्टी गवर्नर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व डिप्टी गवर्नर केसी चक्रबर्ती का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बैंकिंग उद्योग के सूत्रों ने बताया, 68 वर्षीय चक्रबर्ती की चेंबूर स्थित उनके घर पर मृत्यु हुई।
विज्ञापन
मुंबई के चेंबूर स्थित घर पर शुक्रवार को पड़ा दिल का दौरा
बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक और पंजाब नेशनल बैंक में काम करने के बाद चक्रबर्ती को 2009 में आरबीआई में डिप्टी गवर्नर बनाया गया था। उन्होंने 2014 में कार्यकाल समाप्त होने से तीन महीने पहले इस्तीफा दे दिया था। बैंकिंग से पहले चक्रबर्ती बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में पढ़ाते थे।
विज्ञापन
महंगाई से निपटने में सवालिया निशान लगाने वाली आरबीआई अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद तत्कालीन गवर्नर डी सुब्बाराव ने चक्रबर्ती से कई जिम्मेदारियां छीन ली थी और उनके पास सिर्फ राजकोषीय विभाग बचा था। हालांकि बाद में उनकी जिम्मेदारियों को बहाल कर दिया गया था। 2018 में चक्रबर्ती का नाम किंगफिशर एयरलाइंस मामले में आया था। इसकी जांच सीबीआई कर रही थी।
विज्ञापन