फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra : Former Mumbai Police Commissioner Param Bir Singh files a petition Supreme anil deshmukh sachin uddhav thackeray

महाराष्ट्र बवाल : परमबीर सिंह ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, आरोपों की जांच सीबीआई से कराने की मांग

Mon, 22 Mar 2021 03:19 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 22 Mar 2021 03:19 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra : Former Mumbai Police Commissioner Param Bir Singh files a petition Supreme anil deshmukh sachin uddhav thackeray
परमबीर सिंह - फोटो : ANI

महाराष्ट्र की राजनीति में उठापटक लगातार बढ़ती ही जा रही है। एक ओर विपक्षी पार्टियां महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग पर अड़ी हैं। वहीं दूसरी ओर अब मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पूर्व पुलिस आयुक्त ने  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में लगाए गए आरोपों की जांच सीबाीआई से कराए जाने की मांग की है।

विज्ञापन


मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने होमगार्ड विभाग में ट्रांसफर किए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है। इस याचिका में सभी आरोपों की जांच सीबीआई से कराने की मांग के साथ ही उन्होंने अनिल देशमुख के घर के बाहर की सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर उसकी जांच कराए जाने की भी मांग की है ताकि सच्चाई सभी के सामने आ सके।

विज्ञापन

उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर जिलेटिन की छड़ों से भरी स्कॉर्पियो मिलने के मामले में हटाए गए मुंबई पुलिस के आयुक्त परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर गृह मंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ की वसूली कराने का आरोप लगाया था। अनिल देशमुख ने पहले इन दावों को गलत बताया और परमबीर सिंह पर मानहानि का दावा करने की बात कही। उनके आरोपों के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल मच गया है। इस मुद्दे की गूंज सोमवार को संसद भवन में भी देखने को मिली।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed