{"_id":"65c46d968f99f94ad20b90a4","slug":"maharashtra-former-minister-baba-siddiqui-resign-from-congress-share-social-media-post-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, लिखा- कुछ बातें अनकही रहें तो अच्छा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, लिखा- कुछ बातें अनकही रहें तो अच्छा
Thu, 08 Feb 2024 12:36 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:36 PM IST
सार
बाबा सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर बताया कि उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
बाबा सिद्दीकी
- फोटो : एक्स/बाबा सिद्दीकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। बाबा सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर बताया कि उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बाबा सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा 'मैं किशोरावस्था में कांग्रेस से जुड़ा था और बीते 48 साल की यह यात्रा बेहद अहम रही। आज मैं तुरंत प्रभाव से कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं बहुत कुछ कहना चाहता हूं, लेकिन जैसा कहा जाता है कि कुछ बातें अनकही रहें तो अच्छा है।'
विज्ञापन
अजित पवार की एनसीपी में जाने की चर्चाएं
बाबा सिद्दीकी मुंबई में अल्पसंख्यक वर्ग के बड़े नेताओं में शुमार किए जाते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका है। इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने भी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। बाबा सिद्दीकी मुंबई की बांद्रा पश्चिम सीट से पूर्व विधायक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा हैं कि वे अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में शामिल हो सकते हैं। बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी भी राजनीति में सक्रिय हैं और ऐसी चर्चाएं हैं कि जीशान भी जल्द कांग्रेस से इस्तीफा देकर अजित पवार की एनसीपी में शामिल हो सकते हैं।
बाबा सिद्दीकी बांद्रा पश्चिम सीट से 1999, 2004 और 2009 में तीन बार विधायक रह चुके हैं और महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार में मंत्री भी रहे। बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलेपमेंट अथॉरिटी के मुंबई डिवीजन का अध्यक्ष पद भी संभाल चुके हैं। 2014 के विधानसभा चुनाव में बाबा सिद्दीकी को भाजपा नेता आशीष शेलार ने हरा दिया था।
विज्ञापन
I joined the Indian National Congress party as a young teenager and it has been a significant journey lasting 48 years. Today I resign from the primary membership of the Indian National Congress Party @INCIndia with immediate effect. There’s a lot I would have liked to express…
— Baba Siddique (@BabaSiddique) February 8, 2024विज्ञापन