फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra: Former commissioner Parambir Singh fined 25000 rupees for the second time in a week

महाराष्ट्र: पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह पर हप्ते में दूसरी बार लगा 25000 रुपये का जुर्माना 

Thu, 26 Aug 2021 07:39 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 26 Aug 2021 07:39 AM IST
सार

  • महाराष्ट्र सरकार ने जून में भी 5000 रुपये का जुर्माना भरने को कहा था
  • परमबीर सिंह की ओर से अभी तक पहले का जुर्माना भी नहीं भरा गया है

विज्ञापन
Maharashtra: Former commissioner Parambir Singh fined 25000 rupees for the second time in a week
परमबीर सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के लगाए आरोपों की जांच कर रही चांदीवाल कमीशन के सामने तीसरी बार अनुपस्थित रहने की वजह से परमबीर सिंह पर फिर से 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। हालांकि परमबीर सिंह की ओर से अभी तक पहले का जुर्माना भी नहीं भरा गया है। उन्हें यह राशि मुख्यमंत्री कोविड रिलीफ फंड में जमा करानी होगी। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गए आरोपों की जांच के लिए बीते मार्च में एक सदस्यीय कमीशन का गठन किया था। जून में भी सिंह को 5000 रुपये का जुर्माना भरने को कहा गया था।
विज्ञापन


मुंबई पुलिस कमिश्न के पद से बर्खास्त किए जाने के बाद ही सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर अनिल देशमुख पर उगाही का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि देशमुख पुलिस से बार और रेस्टोरेंट मालिकों से वसूली करवाते हैं। हालांकि देशमुख ने इन आरोपों से इनकार कर दिया था। फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय उनके खिलाफ जांच कर रही है। आयोग में अगली सुनवाई 30 अगस्त को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed