फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Former CM Devendra Fadnavis affidavit case, Next hearing on 4 January

हलफनामा मामले में अदालत में पेश नहीं हुए देवेंद्र फडणवीस, चार जनवरी को अगली सुनवाई 

Wed, 04 Dec 2019 04:13 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Wed, 04 Dec 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Former CM Devendra Fadnavis affidavit case, Next hearing on 4 January
देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के चुनावी हलफनामा मामले में नागपुर की अदालत में अगली सुनवाई चार जनवरी 2020 को होगी। फडणवीस ने मामले में अदालत के सामने पेश होने से छूट मांगी थी। 

विज्ञापन


दोनों पक्षों के तर्कों के बाद, प्रथम श्रेणी के न्यायिक मजिस्ट्रेट एस डी मेहता ने सुनवाई की अगली तारीख चार जनवरी तय की। इससे पहले, फडणवीस के वकील उदय डबले ने मामले में पूर्व सीएम को पेश होने से छूट देने के लिए मजिस्ट्रेट की अदालत से प्रार्थना की थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फडणवीस कुछ जरूरी काम के चलते अदालत में उपस्थित नहीं हो सकते। वकील ने अदालत से कहा कि फडणवीस का इरादा परीक्षण और कार्यवाही में देरी करने का नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फडणवीस के वकील ने कहा कि कुछ जरूरी काम की वजह से वह आज उपलब्ध नहीं हैं। उनकी पहचान विवादित नहीं है और उनके वकील द्वारा उनका उचित प्रतिनिधित्व किया जा रहा है। उनकी अनुपस्थिति में अदालत की कार्यवाही में बाधा नहीं होगी।


हालांकि, शहर के वकील सतीश ने अदालत से आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने के लिए कहा। सतीश अदालत में याचिका दायर करते हुए मांग की थी कि फडणवीस के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed