{"_id":"63f3cdcb1df6b74af605ba53","slug":"maharashtra-former-chief-minister-ashok-chavan-says-he-is-being-spied-on-alleges-document-forgery-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने खुद की जासूसी कराए जाने का किया दावा, जालसाजी का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने खुद की जासूसी कराए जाने का किया दावा, जालसाजी का आरोप
Tue, 21 Feb 2023 01:15 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
पीटीआई, मुंबई/औरंगाबाद
पीटीआई, मुंबई/औरंगाबाद
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 21 Feb 2023 01:15 AM IST
सार
पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कहा कि ये सभी प्रयास उन्हें नुकसान पहुंचाने की साजिश का हिस्सा हो सकते हैं। पुलिस को मामला दर्ज करना चाहिए
विज्ञापन
अशोक चव्हाण
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने सोमवार को कहा कि कुछ निजी और ठेके पर रखे गए लोग उनकी जासूसी कर रहे हैं। साथ ही उनके अधिकारिक पत्रों के जरिए उन्हें या किसी अन्य को बदनाम करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
सीएम ने दिया जांच का भरोसा
पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कहा कि ये सभी प्रयास उन्हें नुकसान पहुंचाने की साजिश का हिस्सा हो सकते हैं। पुलिस को मामला दर्ज करना चाहिए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने पुणे में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्होंने चव्हाण से बात की है और उन्हें जांच का आश्वासन दिया है। अशोक चव्हाण ने ट्वीट किया, कुछ लोग मेरी जासूसी कर रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि एक व्यक्ति मेरी बैठकों, यात्रा योजनाओं आदि का विवरण इक्टठा कर रहा है। संभावना है कि मेरे खिलाफ कुछ नुकसान पहुंचाने की साजिश रची जा रही है। पुलिस को इसका संज्ञान लेना चाहिए और उचित कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।
चव्हाण ने यह भी दावा किया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी आधिकारिक पत्रों की सामग्री में बदलाव किया। उन्होंने कहा, मैंने पहले भी नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक को इस तरह की गतिविधियों के बारे में सूचित किया था। मुझे संदेह है कि कुछ चुनावों से पहले किसी को बदनाम करने के लिए दस्तावेजों की जालसाजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। चव्हाण ने कहा कि पुलिस 31 जनवरी से उनकी शिकायत की जांच कर रही है और उन्हें मराठा कोटा के मुद्दे पर तत्कालीन सीएम ठाकरे को संबोधित करने का एक और फर्जी पत्र मिला था।