फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Fire team rescued several people stranded in different parts of Navi Mumbai due to heavy rainfall

आसमान से बरसी आफत: नवी मुंबई में भारी बारिश, खारघर की पहाड़ियों में फंसे 120 लोगों को बचाया, देखें वीडियो

Mon, 19 Jul 2021 01:50 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 19 Jul 2021 01:50 PM IST
सार

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में खारघर पुलिस ने रविवार शाम दमकल अधिकारियों के साथ एक नाले को पार कर खारघर पहाड़ियों पर गईं 78 महिलाओं और 5 बच्चों समेत 120 लोगों को बचाया।

विज्ञापन
Maharashtra: Fire team rescued several people stranded in different parts of Navi Mumbai due to heavy rainfall
नवी मुंबई में खारघर पहाड़ियों पर फंसे 120 लोगों को बचाया गया - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आसमानी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। यहां कई इलाकों में 200 मिमी से ज्यादा बारिश हुई है। कई इलाके डूब गए हैं। लोगों के घर में पानी घुस गया। सड़कों पर गाड़ियां बहती दिखीं। लैंडस्लाइड और दीवार गिरने की अलग-अलग दुर्घटनाओं में अब तक 31 लोगों की मौत हो गई है। इस बीच, महाराष्ट्र के नवी मुंबई में खारघर पुलिस ने रविवार शाम दमकल अधिकारियों के साथ एक नाले को पार कर खारघर पहाड़ियों पर गईं 78 महिलाओं और 5 बच्चों समेत 120 लोगों को बचाया। इसका वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि खारघर की पहाड़ी पर फंसे लोगों को बचाने के लिए दमकल विभाग ने बचाव अभियान चलाया। इस दौरान 120 लोगों को बचाया गया है। इनमें 78 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन




दमकल विभाग के अनुसार, इन सभी 120 लोगों को खारघर की पहाड़ियों के अलग-अलग स्थानों से बचाया गया है। दमकलकर्मियों ने बताया कि फायर स्टेशन में उन्हें लोगों की ओर से मदद के लिए कॉल की गई थी। इसके बाद उन्हें बचाने के लिए अभियान चलाया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दमकलकर्मी इलाके में फंसे लोगों को सीढ़ी के सहारे पहाड़ी रास्ता पार करके बचा रहे हैं। नीचे बेहद तेज रफ्तार में पानी बह रहा है।

पिछले कुछ वर्षों में हुई कई दुर्घटनाओं को देखते हुए वन विभाग ने जून में खारघर पहाड़ियों और पांडवकाडा वाटरफाल में प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। निरीक्षक शत्रुघ्न माली ने कहा, 'ये लोग नवी मुंबई और मुंबई के विभिन्न स्थानों से थे। वे दिन में पहले नदी पार करके पहाड़ियों पर गए थे और रविवार होने की वजह से वहां घूम रहे थे। हालांकि, भारी वर्षा के कारण नदी उफान पर आ गई और उनका वापस लौटना असंभव हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर हम दमकल अधिकारियों के साथ वहां पहुंचे और सभी लोगों को बचाया। बचाव अभियान में किसी को चोट नहीं आई।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed