फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Massive Fire Breakout At TImes Tower Building in Lower Parel West Mumbai Firefighter Arrives

Maharashtra: मुंबई के लोअर परेल वेस्ट की एक इमारत में लगी भीषण आग; दमकल की नौ गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

Fri, 06 Sep 2024 07:57 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 06 Sep 2024 07:57 AM IST
सार

मुंबई में शुक्रवार को सात मंजिला एक व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लग गई। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि लोअर परेल इलाके में कमला मिल परिसर की ‘टाइम्स टॉवर’ इमारत में सुबह करीब साढ़े छह बजे आग लगी।

विज्ञापन
Maharashtra Massive Fire Breakout At TImes Tower Building in Lower Parel West Mumbai Firefighter Arrives
Maharashtra Fire - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र से बड़ी खबर आ रही है। यहां मुंबई के लोअर परेल वेस्ट में स्थित टाइम्स टॉवर बिल्डिंग में आग लगने की खबर है। मौके पर दमकल की नौ गाड़ियां पहुंची हैं। किसी के घायल होने की खबर नहीं है। बीएमसी ने बताया कि आग बुझाने का काम जारी है। 

विज्ञापन

 


समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मुंबई में शुक्रवार को सात मंजिला एक व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लग गई। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि लोअर परेल इलाके में कमला मिल परिसर की ‘टाइम्स टॉवर’ इमारत में सुबह करीब साढ़े छह बजे आग लगी। दमकल विभाग ने इसे ‘स्तर-दो’ की आग घोषित किया है। दमकल की गाड़ियां एवं अन्य अग्निशमन वाहनों के जरिए आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। फलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


संभागीय अग्निशमन अधिकारी केआर यादव ने बताया कि आग बुझाने का काम जारी है। पहले हम ग्राउंड फ्लोर से 14वीं मंजिल तक पूरी बिल्डिंग का निरीक्षण कर लें, आगे की वजह पता कर लें, फिर जानकारी देंगे। आग लगने की सूचना सुबह 4.25 बजे मिली, दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची। आग पर कुछ हद तक काबू पा लिया गया है।



मनसे नेता ने लगाया आरोप
इस बीच मनसे नेता संदीप देशपांडे ने आरोप लगाया कि पांच साल में तीसरी बार कमला मिल्स कंपाउंड में आग लगी है। इमारत का कोई फायर ऑडिट नहीं हुआ है। कमला मिल्स कंपाउंड में अवैध निर्माण दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। स्थानीय विधायक अवैध निर्माण का समर्थन कर रहे हैं। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जनप्रतिनिधि अवैध निर्माण का समर्थन क्यों कर रहे हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed