{"_id":"615cc34d8ebc3eb5dc29c3b8","slug":"maharashtra-fir-registered-against-the-headmaster-of-zilla-parishad-school-for-molesting-a-fifth-class-girl-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: पांचवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में जिला परिषद स्कूल के प्रधानाध्यापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: पांचवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में जिला परिषद स्कूल के प्रधानाध्यापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Wed, 06 Oct 2021 02:57 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, चंद्रपुर
पीटीआई, चंद्रपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 06 Oct 2021 02:57 AM IST
सार
पांचवीं कक्षा की एक छात्रा से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के मामले में चंद्रपुर जिले के एक गांव में जिला परिषद स्कूल के प्रधानाध्यापक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के एक गांव में जिला परिषद स्कूल के प्रधानाध्यापक पर पांचवीं कक्षा की एक छात्रा से कथित तौर पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी प्रधानाध्यापक ने अन्य छात्रों को बाहर भेजने के बाद सोमवार को स्कूलों को फिर से खोलने के पहले दिन एक कक्षा के अंदर कथित तौर पर छेड़छाड़ की इस घटना को अंजाम दिया, कुछ छात्रों ने इस घटना को देखा।
विज्ञापन
पीड़ित लड़की ने घर लौटने के बाद अपने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। यह खबर फैलते ही लोगों का एक समूह प्रधानाध्यापक से लड़ने-भिड़ने के लिए स्कूल के बाहर जमा हो गया, हालांकि पुलिस ने उन्हें वहां से भगा दिया।
विज्ञापन
आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।