{"_id":"63f310d9cc285e86950bccbe","slug":"maharashtra-fir-against-sanjay-raut-for-controversial-remark-against-cm-eknath-shinde-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: संजय राउत के खिलाफ नासिक में दर्ज हुई एफआईआर, मुख्यमंत्री शिंदे के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: संजय राउत के खिलाफ नासिक में दर्ज हुई एफआईआर, मुख्यमंत्री शिंदे के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
Mon, 20 Feb 2023 12:02 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 20 Feb 2023 12:02 PM IST
सार
संजय राउत ने ट्वीट कर दावा किया था कि 2000 करोड़ रुपए का आंकड़ा प्रारंभिक है और यह 100 फीसदी सच है। संजय राउत ने बताया कि सत्तारूढ़ दल के करीबी एक बिल्डर ने उन्हें यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
संजय राउत
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के नेता संजय राउत के खिलाफ नासिक में केस दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के आरोप में संजय राउत के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि संजय राउत ने नासिक में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरोप लगाया था कि शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह धनुष तीर खरीदने के लिए 2000 करोड़ रुपए का सौदा हुआ है। संजय राउत के खिलाफ आईपीसी की धारा 500 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
संजय राउत ने ट्वीट कर दावा किया था कि 2000 करोड़ रुपए का आंकड़ा प्रारंभिक है और यह 100 फीसदी सच है। संजय राउत ने बताया कि सत्तारूढ़ दल के करीबी एक बिल्डर ने उन्हें यह जानकारी दी है। राउत ने उनके दावे के समर्थन में जल्द ही खुलासा करने की बात भी कही थी। बता दें कि हाल ही में चुनाव आयोग ने अपने फैसले में एकनाथ शिंदे गुट को असली शिवसेना मानते हुए शिवसेना का चुनाव चिन्ह धनुष बाण शिंदे गुट को देने का फैसला दिया था। इसके बाद से उद्धव गुट और शिंदे गुट के बीच बयानबाजी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने वीडियो जारी कर संजय राउत पर निशाना साधा। पूनावाला ने कहा कि संजय राउत अब महाराष्ट्र के राहुल गांधी हो गए हैं और उद्धव सेना को उन्होंने कांग्रेस के स्टाइल में खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब चुनाव आयोग जैसी संस्थाएं उनके हक में फैसला नहीं देती हैं तो वह संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करने लगते हैं। यह बेहद शर्मनाक है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ उद्धव ठाकरे गुट सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहा है। वहीं विधानसभा में शिवसेना के दफ्तर पर भी एकनाथ शिंदे गुट ने दावा ठोक दिया है। संजय राउत ने शिवसेना में तोड़फोड़ के लिए अमित शाह पर आरोप लगाए। संजय राउत ने शिवसेना को महाराष्ट्र का गर्व बताया। उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने महाराष्ट्र के आत्मसम्मान के लिए शिवसेना का गठन किया था, इसे खत्म नहीं किया जा सकता।