{"_id":"5a94d4e84f1c1b462c8ba56d","slug":"maharashtra-financial-assistance-scheme-for-poor-is-ailing-as-it-has-many-loopholes","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक के नाम पर अस्पताल के खाते में फणनवीस सरकार ने जमा करवाए 90 हजार रुपए","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मृतक के नाम पर अस्पताल के खाते में फणनवीस सरकार ने जमा करवाए 90 हजार रुपए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
देवेंद्र फणनवीस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल 17 जून को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस के कार्यालय ने मुंबई के एक हार्ट हॉस्पिटल के आधिकारिक खाते में 90,000 रुपए जमा करवा दिए। इस राशि को मुख्यमंत्री राहत कोष के अंतर्गत आवंटित किया गया था। रकम अहमदनगर के निवासी 45 साल के अशोक पांडुरंग भोंसले के दिल के इलाज के लिए दी गई थी। सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी गई तो पता चला कि किसी ने भी मरीज के स्टेटस को जानने की जहमत नहीं उठाई और पैसे जमा करवा दिए।
विज्ञापन
अस्पताल के खाते में पैसे जमा होने से 21 दिल पहले ही भोंसले का निधन हो चुका था। उनके नाम पर सहायता का आवेदन 6 जून को किया गया था यानि उनकी मौत के 10 दिन बाद। इस जांच से पता चलता है कि कैसे गरीबों की मदद करने के लिए बनाई गई स्कीम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती है। इसमें नकली रिकॉर्ड, चोरी की पहचान, फर्जी आवेदन, बढ़े हुए चिकित्सा अनुमान और संदिग्ध आय प्रमाण पत्र शामिल हैं। जिसके जरिए फायदा लिया जाता है।
विज्ञापन
इससे पता चलता है कि मुख्यमंत्री के मेडिकल सहायता सेल लगातार राज्य के अस्पतालों को फंड मंजूरी दे रही है। जबकि स्कीम से संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों ने इसके खिलाफ अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं। आरटीआई के रिकॉर्ड के अनुसार 1 नवंबर 2014 से 30 सितंबर 2017 के बीच महाराष्ट्र सरकार ने राहत कोष के तहत 23,267 गरीबों के मामले में 237 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। इनमें से 150 मामले में अनियमितताएं पाई गई हैं।
विज्ञापन