{"_id":"600d86d4c64fbf3bbc340a15","slug":"maharashtra-farmers-from-nashik-reach-azad-maidan-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्रः कृषि कानूनों के विरोध में नासिक से मुंबई के आजाद मैदान पहुंचे किसान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्रः कृषि कानूनों के विरोध में नासिक से मुंबई के आजाद मैदान पहुंचे किसान
Sun, 24 Jan 2021 08:11 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 24 Jan 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
किसान आंदोलन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के बाद अब महाराष्ट्र में भी किसान आंदोलन जोर पकड़ता जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार नासिक से सैकड़ों की संख्या में किसान मार्च करते हुए मुंबई के आजाद मैदान पहुंच रहे हैं। किसानों ने बताया कि उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में मार्च निकाला है।
विज्ञापन
इस बीच अखिल भारतीय किसान सभा के सदस्य ए नवले ने इस मामले पर कहा कि लगभग 15,000 किसान नासिक से यहां पहुंचे। कल और भी लोग आएंगे और हम कल राजभवन जाएंगे। शरद पवार जी ने कहा कि वह भी आएंगे। सीएम ठाकरे ने भी हमारा समर्थन किया है।
विज्ञापन
वहीं इससे पहले रविवार को दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर राजधानी में किसानों के प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड को हरी झंडी दे दी है। किसान सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर से परेड निकाल सकेंगे। तीनों जगहों से किसान करीब 100 किलोमीटर तक दिल्ली में ट्रैक्टर परेड कर सकेंगे। विशेष आयुक्त इंटेलिजेंस दीपेंद्र पाठक ने बताया कि किसानों से पांच-छह दौर की मैराथन बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
दीपेंद्र पाठक ने बताया कि किसान परेड में गड़बड़ी फैलाने को लेकर लगातार खुफिया जानकारी मिल रही हैं। इसे देखते हुए परेड के दौरान भी पुलिस की विशेष चौकसी रहेगी। गणतंत्र दिवस समारोह के समाप्त होने के बाद किसान दिए गये रूट पर अपना परेड निकालेंगे।
दिल्ली पुलिस किसानों के नुमाइंदों के साथ मिलकर उनके इस एतिहासिक परेड को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से पूरा करवाएगी। किसानों को जो रूट दिया गया है उसमें टीकरी बॉर्डर से वह करीब 62 किलोमीटर के रूट पर ट्रैक्टर परेड निकालेंगे। जबकि सिंघु बॉर्डर से 62 किलोमीटर और गाजीपुर से करीब 46 किलोमीटर का रूट दिया गया है। पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर परेड का 45 किलोमीटर हिस्सा दिल्ली में होगा।