{"_id":"59379baf4f1c1b801c9c8f68","slug":"maharashtra-farmers-are-still-protest-against-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में किसानों का विरोध, कई जगह धारा 144","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में किसानों का विरोध, कई जगह धारा 144
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Wed, 07 Jun 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्जमाफी और फसल को लेकर देशभर में किसानों का विरोध प्रर्दशन थमने का नाम नहीं ले रहा है। महाराष्ट्र में भी किसानों का आंदोलन बढ़ता जा रहा है। हालातों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने नासिक के कई हिस्सों में धारा 144 लागू कर दी, जिसके बाद किसानों ने 5 जून को पूरे राज्य में बंद का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि किसान कर्जमाफी और फसल की अच्छी कीमत के लिए सराकार से मांग कर रहे हैं। किसानों ने गुरुवार को शिर्डी, नासिक, पुणे, सातारा और कोल्हापुर जिले में दूध रोड़ पर फेंक सरकार का विरोध किया। किसानों की हड़ताल के चलते राज्य में दूध, फल और सब्जी की किल्लत बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
मुंबई की सबसे बड़ी एपीएमसी बाजार में आंदोलन की वजह से सब्जियों की आवक 30 फीसदी और पुणे में आवक 50 फीसदी घट गई। आंदोलन कर रहे किसानों ने फड़णवीस सरकार से कहा है कि उत्तरप्रदेश सरकार की तरह कर्ज माफ करो अन्यथा मुंबई जैसे बड़े शहरों को दूध और सब्जी की सप्लाई पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में कर्ज से वंचित किसानों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं। किसानों ने इस संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूर्ण कर्ज माफी की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने एक महीने का वक्त मांगा।