महाराष्ट्र: फडणवीस बोले-राणे के दौरे के बाद ठाकरे स्मारक का शुद्घिकरण करने वाले मूल शिवसेना को नहीं जानते
महाराष्ट्र में शिवसेना व भाजपा के बीच जुबानी जंग जारी है। पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय मंत्री राणे के बाल ठाकरे स्मारक पर जाने के बाद उसका शुद्घिकरण करने के लिए शिवसेना की आलोचना की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व सीएम व वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना पर निशाना साधते हुए कहा है कि केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के गुरुवार को बाल ठाकरे स्मारक के दौरे के बाद उसका शुद्घिकरण करने वाले मूल शिवसेना को नहीं जानते हैं। यह हरकत शिवसेना की संकीर्ण मानसिकता को उजागर करती है। राणे जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुंबई के शिवाजी पार्क स्थित ठाकरे स्मारक पर गए थे। इसके बाद शिवसैनिकों ने उसका शुद्धिकरण किया था।
महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता फडणवीस ने शुक्रवार को नागपुर में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि यह अजीब है कि शिवसेना उन लोगों के साथ सत्ता में साझेदार, जिन्होंने बाला साहब ठाकरे को कैद करने की कोशिश की थी। यह पार्टी उन लोगों पर हमले कर रहे है, जो बाला साहब के प्रति आदर रखते हैं।
Maharashtra | Whoever indulged in purification did not understand the original Shiv Sena. Purification bid (after Union Minister Narayan Rane's visit at the Bal Thackeray memorial in Shivaji Park) is an indication of narrow mindedness of the party: BJP leader Devendra Fadnavis pic.twitter.com/aeiSqMzKax
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 20, 2021