फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: fadnavis has no hope to come into power now

देवेंद्र फडणवीस ने छोड़ी महाराष्ट्र में सत्ता की आस!

Mon, 04 Jan 2021 10:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 04 Jan 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra:  fadnavis has no hope to come into power now
फाइल फ़ोटो - फोटो : social media
महाराष्ट्र में तीन दलों की महाविकास आघाड़ी सरकार के बीच आए दिन शुरू खींचतान के बावजूद लगता है कि उद्धव ठाकरे की सरकार कायम रहेगी। पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता देवेन्द्र फडणवीस ने सूबे के सभी जिला मीडिया प्रभारियों से कहा है कि वे विपक्ष की भूमिका में आने का मन बना लें। उनके इस निर्देश से अंदाजा लगाया जा रहा है कि फडणवीस ने फिलहाल सत्ता में वापसी की आस छोड़ दी है।
विज्ञापन


फडणवीस भाजपा के चिंतन शिविर कहे जाने वाले मुंबई से सटे उत्तन स्थित रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी में रविवार को राज्य के सभी जिला मीडिया प्रभारियों से मुखातिब थे। मीडिया प्रभारियों की इस दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विश्वास पाठक ने आयोजित किया। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने इसकी शुरूआत की जबकि समापन देवेन्द्र फडणवीस ने किया। 
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं से यह कहा फडणवीस ने
फडणवीस ने मीडिया सेल के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें विपक्ष में आए एक साल हो गया है, लेकिन कार्यकर्ता अब भी विपक्ष की भूमिका में नहीं आ पाए हैं। कार्यकर्ता अब पूरी तरह से विपक्ष की भूमिका में आने के लिए कमर कस लें। उनके इस संबोधन से कयास लगाया जाने लगा है कि फिलहाल, फडणवीस को महाराष्ट्र की सत्ता में फेरबदल की गुंजाइश नहीं दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव के बाद छिन गई थी फडणवीस की कुर्सी
बीते वर्ष विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा था। राज्य की कुल 288 सीटों में से भाजपा को सबसे ज्यादा 105 सीटें मिली थी जबकि शिवसेना ने 56 सीटें जीती थी। वहीं, एनसीपी के 54 और कांग्रेस के 44 विधायक चुने गए थे। शेष अन्य व निर्दलीय थे। संख्या के लिहाज से राज्य में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की सरकार बननी तय थी। लेकिन, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद पर दावा कर दिया। जिससे चुनाव के उपरांत राजनीतिक समीकरण बदल गया। इसके बाद शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस से हाथ मिला लिया। हालांकि एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के भतीजे अजीत पवार के साथ फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी लेकिन 20 घंटे के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। तब से लेकर अब तक राज्य में सत्तापरिवर्तन की सुगबुगाहट सुनाई देती रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed