फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra excise department arrested three Wine smuggler maharashtra news update

Maharashtra: मध्यप्रदेश के तीन शराब तस्कर गिरफ्तार, 2.24 करोड़ हड़पने वाले युवकों को भी साइबर पुलिस ने पकड़ा

Mon, 04 Sep 2023 09:32 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 04 Sep 2023 09:32 PM IST
सार

निरीक्षक दिघंबर शेवाले ने बताया कि सूचना के आधार पर उड़न दस्ते ने नवी मुंबई में एक ट्रक को रोका था, जिसकी तलाशी ली गई तो शराब से भरी हुए 918 पेटियां पाई गईं। टीम ने खेप जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Maharashtra excise department arrested three Wine smuggler maharashtra news update
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : फाइल

विस्तार

महाराष्ट्र उत्पाद शुल्क विभाग ने भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है, जिसकी कीमत 59.48 लाख रुपये आंकी गई है। निरीक्षक दिघंबर शेवाले ने बताया कि सूचना के आधार पर उड़न दस्ते ने नवी मुंबई में एक ट्रक को रोका था, जिसकी तलाशी ली गई तो शराब से भरी हुए 918 पेटियां पाई गईं। टीम ने खेप जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उनका नाम तेरसिंह धनसिंह कनौजे (32), नासिर अनवर शेख (45) और गुड्डु देवसिंह रावत (45) है और तीनों मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

साइबर पुलिस ने तीन ठगों को पकड़ा
महाराष्ट्र के नवी मुंबई पुलिस ने पैसों की धोखाधड़ी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक व्यक्ति को बीमा राशि दिलाने के एवज में 2.24 करोड़ रुपये हड़प लिए थे। साइबर पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक गजानन कदम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो आरोपियों को दिल्ली से तो वहीं एक आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। गुरुग्राम के रहने वाले प्रशांत चमोली के बैंक खाते में 1.8 करोड़ रुपये पाए गए हैं।  इसके अलावा, चमोली से पांच मोबाइल, पांच सिम कार्ड और एक पासपोर्ट जब्त किया गया है। दिल्ली से गिरफ्तार परवेज मोहम्मद (41) कपड़ा व्यापारी है तो वहीं रंजीत व्यास (32) मनी ट्रांसफर एजेंट है।

विज्ञापन
लूट के सात आरोपी गिरफ्तार
विदेशी मुद्रा व्यापारी के साथ 75 लाख की लूट के मामले मे मुंबई पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मलाड में मुद्रा व्यवसाय संचालित करने वाले धवल पांचाल के दो कर्मियों को तीन आरोपियों ने लूट लिया था। बाइक सवार 50 और 25 लाख रुपये से भरे अलग-अलग दो बैग लेकर भागे थे। धवल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पता चला कि दो कर्मियों में से एक कर्मचारी प्रतीक भोजने (30) लूट में शामिल था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। भोजने द्वारा बताई गई जानकारी के अनुसार, पुलिस ने अक्षय गायकवाड़, कुणाल गायकवाड़, नरेश राठौड़, छगन गायकवाड़, दिनेश इंद्रे और विनोद आंचलखांब को मुंबई, लोनावाला, पुणे, नासिक, रायगढ़ और जालना से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 15 लाख रूपये जब्त किए हैं बाकि राशि के लिए पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed